प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Vidhan Sabha 2024 LIVE Updates : हरियाणा विधानसभा सेशन शुरू, सबसे पहले सीएम सैनी ने ली विधायक पद की शपथ

  • राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को दिलाई प्रोटेम स्पीकर की शपथ

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Vidhan Sabha 2024 LIVE Updates : हरियाणा की भाजपा सरकार गठित होने के बाद हरियाणा विधानसभा का पहला सत्र में सबसे पहले राष्ट्रगान गाया गया। तदोपरांत प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। कादियान के शपथ लेने के बाद उन द्वारा अन्य विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है।

सबसे पहले नायब सिंह सैनी ने विधायक पद की शपथ ली। मालूम रहे कि यह सत्र एक दिवसीय होगा। इस बार शपथ लेने वाले विधायकों में 40 विधायक ऐसे होंगे जो पहली बार शपथ लेंगे जिनमें बीजेपी के 23 और कांग्रेस के भी 13 विधायक शामिल हैं।

Haryana Vidhan Sabha 2024 LIVE Updates : घरौंडा एमएलए हरविंदर कल्याण विधानसभा स्पीकर बनाए गए

वहीं, आज ही विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव भी होगा। घरौंडा एमएलए हरविंदर कल्याण विधानसभा स्पीकर बनाए गए। वहीं जींद से विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा व सफीदों से एमएलए रामकुमार गौतम में से भी किसी एक को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है।

कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने ली विधायक पद की शपथ

वहीं शपथ ग्रहण समारोह में कालका से भाजपा विधायक शक्तिरानी शर्मा ने भी सीनियर विधायक रघुवीर कादियान की अध्यक्षता में विधायक पद की शपथ हासिल कर ली है। इसके अतिरिक्त देश की सबसे धनी महिला सावित्री जिंदल को भी विधायक पद की शपथ दिलाई गई है।

इन्होंने भी शपथ की ग्रहण

इसके अलावा समारोह में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर व गौरव गौतम एवं कांग्रेस की विनेश फोगाट सहित सभी विधायकों ने शपथ ग्रहण की।

इस बार विधानसभा में नहीं गूंजेगी ये आवाज

आपको यह भी जानकारी दे दें कि इस बार हरियाणा की विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जोकि अब केंद्र में पहुंच गए हैं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी, कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा, कंवरपाल गुर्जर, जेपी दलाल एवं  पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की आवाज सुनने को नहीं मिलेंगी।

Updating…

Haryana Government Strict : प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार हुई सख्त, लापरवाही पर नपना तय

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Shakti Rani Sharma : शपथ ग्रहण के बाद शक्ति रानी शर्मा बोलीं- कालका को बनाएंगे विकसित शहर

जनकल्याण के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani…

17 mins ago

Anil Vij : सबसे ज्यादा बार सदन से बाहर निकालने का रिकॉर्ड..मेरा सारा का सारा भाषण…और क्या-क्या पत्ते खोले विज ने 

प्रजातंत्र में कोई भी व्यक्ति बड़ा नहीं होता, प्रजातंत्र में जनता बडी होती है :…

22 mins ago

Burning Stubble: ‘पराली न जलाएं…’ यहां ले आएं किसान, अब एक एकड़ के मिलेंगे इतने रुपये

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Burning Stubble: उत्तर भारत में दिवाली के आस-पास धान की…

47 mins ago

Haryana Vidhan Sabha 2024 Updates : भाजपा ने हरविंदर कल्याण को स्पीकर और कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बना साधे कई निशाने

हरविंदर कल्याण के जरिए जीटी रोड बेल्ट और रोड़ समुदाय वहीं मिड्‌ढा के जरिए जींद…

49 mins ago

Scam Case: विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Scam Case: फतेहाबाद में एक युवक को स्टडी के लिए…

58 mins ago