प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Weather : पहाड़ों में बर्फबारी के बाद प्रदेश में बढ़ी ठंड

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather, चंडीगढ़ : पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद हरियाणा में भी ठंड ने अपना अहसास करवाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों की बात करें तो रात का तापमान 5 डिग्री तक गिरा है। पंचकूला में इस समय सबसे कम तापमान दिखाई दे रहा है। वहीं, दिन का तापमान बढ़ा है, मगर सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

वहीं जानकारी देते हुए चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि बारिश के बाद हिमाचल में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, हिसार का 16.6 डिग्री, करनाल का 15.7, यमुनानगर 15.9 डिग्री, फतेहाबाद 16 डिग्री, पानीपत 16 डिग्री और जींद में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक्यूआई में काफी राहत मिली

मौसम में आए बदलाव से हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में काफी राहत मिली है। हरियाणा के एनसीआर में शामिल शहरों का एक्यूआई या तो मध्यम श्रेणी में है या संतोषजनक। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मुताबिक भिवानी में 76, चरखी दादरी में 104, फरीदाबाद 140, बल्लभगढ़ में 104, मानेसर में 157 और गुरुग्राम में 149 है।

यह भी पढ़ें : Haryana News : अनधिकृत तरीके से वाहनों पर लाल व नीली बत्ती लगाने वाले वाहन चालकों के किए जाएंगे चालान : शत्रुजीत

यह भी पढ़ें : Dengue Cases in Haryana : 95 दिन में 5117 और पिछले डेढ़ महीने में हर रोज औसतन 80 मामले

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Gurugram Murder : अपनी ही बहन का उजाड़ दिया सुहाग, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम

आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gurugram…

2 hours ago

Haryana Assembly Election: हरियाणा में प्रचार में आई तेजी, गुरुग्राम के बादशाहपुर में बीजेपी और कांग्रेस चला रहे अभियान

Haryana Assembly Election: हरियाणा में प्रचार में आई तेजी, गुरुग्राम के बादशाहपुर में बीजेपी और…

2 hours ago

Neena-Satpal Rathi Joins Congress : भाजपा को बड़ा झटका, BJP महिला विंग की उपाध्यक्ष और किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

भूपेंद्र हुड्डा की उपस्थिति में दोनों ने थामा कांग्रेस का हाथ प्रदेश में चुनाव प्रचार…

2 hours ago

Haryana Assembly Election: ‘हरियाणा को नशा तस्करों से मुक्त कराएंगे’, हरियाणा वालों से भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा वादा

Haryana Assembly Election: 'हरियाणा को नशा तस्करों से मुक्त कराएंगे', हरियाणा वालों से भूपेंद्र हुड्डा…

2 hours ago