होम / Haryana Weather Forecast : प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम, 18 को बारिश के आसार

Haryana Weather Forecast : प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम, 18 को बारिश के आसार

• LAST UPDATED : May 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Forecast, चंडीगढ़ : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है। जी हां, 18 मई को पूरे प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में जहां धूल भरी आंधी रहेगी, वहीं कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की भी संभावना है। मौसम का ये बदलाव प्रदेश के सभी जिलों में दिखाई देगा। IMD चंडीगढ़ ने बताया गया कि अगले 5 दिनों में हरियाणा में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हाेने वाला। गर्मी लोगों को ऐसे ही सताती रहेगी। हालांकि

इन जिलों में मौसम रहेगा परिवर्तित

उत्तर हरियाणा के 6 जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल व कैथल में 18 मई को गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी, मेवात, रोहतक, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत व पानीपत में 18 मई को धूल भरी, गरज चमक के साथ बारिश की आशंका है। इन जिलों में 35 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यही हाल पश्चिम और दक्षिण पश्चिम जिलों फतेहाबाद, जींद, सिरसा, भिवानी, हिसार व चरखी दादरी का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : Haryana Board 12th Result Declared : 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

यह भी पढ़ें : Sirsa Jan Samvad Program : प्रदेशभर में नशा मुक्ति केंद्र शुरू करेंगे : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : PM Modi Rozgar Mela 2023 : 71,000 कर्मियों को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox