Haryana Weather Forecast : हरियाणा में बढ़ती धुंध व ठंड से किसान व आमजन परेशान

इंडिया न्यूज, Haryana (Panchkula ROB) : हरियाणा में मौसम में निरंतर बदलाव देखा जा रहा है। बढ़ती शीतलहर और बढ़ी ठंड ने आमजन के साथ-साथ किसानों की समस्या भी बढ़ा दी है प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया जा चुका है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई जिलों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है।

19 दिसंबर को प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इसके अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब के फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब समेत कई अन्य जिलों में भी पारा काफी नीचे चला गया। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में पारा गिरने के चलते हरियाणा के कई जिलों में ठंड बढ़ी है। इससे फसलों में नुकसान की संभावना भी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में मौसम में निरंतर बदलाव हुआ है और ठंड का प्रकोप बढ़ा है और आने वाले दिनों में पाला पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन के अनुमान की बात करें तो किसानों को फसलों के एहतियात के साथ-साथ सामान्य लोगों को भी अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दिए जाने की जरूरत बताई गई है।

बढ़ती धुंध के चलते हादसे भी हो रहे

पिछले कुछ दिनों में जीटी रोड व ज्यादा ठीक-ठाक पानी वाले इलाकों में धुंध बढ़ी है और इसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा रही है। अल सुबह से लेकर अगले कई घंटे तक धुंध की चादर छाई रहती है। इसके चलते विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। 19 दिसंबर को फतेहाबाद के भूना में कोहरे के कारण कई वाहन टकरा गए। वहीं 18 दिसंबर को करनाल में नेशनल हाईवे पर करीब 30 गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। ऐसे में गाड़ी चलाते समय भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार जो न्यूनतम अनुमानित तापमान बताया गया है, उसमें 23 दिसंबर तक बदलाव की कोई संभावना नहीं है और धुंध को लेकर स्थिति यथावत रहेगी। वहीं एनसीआर में पड़ने वाले प्रदेश के कुछ इलाकों में कोहरे के चलते भी समस्या हो रही है।

23 दिसंबर तक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया, रहेगी धुंध व शीत लहर

मौसम में आ रहे निरंतर बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। विभाग द्वारा 19 से 23 दिसंबर तक ये अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते मौसम में ठिठुरन बढ़ेगी। भारत सरकार के मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन तक निरंतर घना कोहरा छाया रहेगा।
उत्तर हरियाणा के जिलों में घनी धुंध और ठंड रहेगी जो कि निरंतर 5 दिन तक चलेगी। दक्षिण-पूर्व हरियाणा में भी ठंड व धुंध रहेगी। कमोबेश यही स्थिति पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में होगी। पूरे प्रदेश में 19-20 दिसंबर के लिए आॅरेंज अलर्ट और 21 से 23 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया। हालांकि पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

बालसमंद में पारा 2.2 डिग्री पहुंचा

प्रदेश के कई जिलों में पारा निरंतर नीचे गिरा है। इसके चलते कंपकपाती ठंड पड़ रही है। प्रदेश के हिसार जिले के बालसमंद में 2.2 डिग्री तक लुढ़क गया। तकनीकी रूप से 5 डिग्री सेल्सियस तक पारे को सामान्य की श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग के 19 दिसंबर को जारी बुलेटिन प्रदेश के 5 जिलों में पारा सामान्य से नीचे रहा। हिसार में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहाबाद में मौसम 4.8 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 3.8 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। झज्जर में 3.9 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मेवात के मनडोलका में पारा 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जींद के पांडु पिंडारा में पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

फसलों को भी नुकसान की संभावना, किसानों को एहतियात बरतने की जरूरत

ठंड बढ़ने के चलते कई जिलों में धरतीपुत्र की परेशानी बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों फसलों में पाला गिरने की पूरी संभावना है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। फसलों पर पाला पड़ने की संभावना बनती है तो फसलों को पॉलिथीन या भूसे से ढक देना चाहिए। रात के समय पाला पड़ने पर रात 12 बजे के बाद 2 घंटे के लिए खेतों के किनारे बोई फसलों के साथ कूड़ा कचरा जला कर धुआं कर देना चाहिए। इसके अलावा पाला पड़ने पर खेतों में सिंचाई भी की जा सकती है। इसके छोटे पौधों को बाल्टी या फ्लावर से ढक देना चाहिए। इसके अलावा पाला पड़ने पर फसलों पर गंधक के तेजाब का घोल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 1000 लीटर पानी में एक लीटर गंधक डाल दें।

ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update : दिल्ली एनसीआर सहित प्रदेश में धुंध की दस्तक

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

9 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

9 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

10 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

10 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

11 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

11 hours ago