Haryana Weather Forecast : प्रदेश में जल्द बदलेगा मौसम

इंडिया न्यूज, Haryana Weather Forecast : प्रदेश में काफी दिनों से दिन में गर्माहट महसूस की जा रही है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा में मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जल्द ही वातावरण में नमी से कहीं-कहीं अलसुबह हल्की धुंध छाने की संभावना है। वहीं प्रदेश में हवा चलने और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते रात्रि तापमान में गिरावट बनी हुई है।

अंबाला का रात्रि तापमान

अंबाला की बात करें तो अभी यहां का तापमान रात का 7.8 डिग्री है वहीं हिसार का रात्रि तापमान 6.2 डिग्री सैल्सियस और बालसमंद का रात्रि तापमान 6.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। यह पारा सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस कम है। प्रदेश में अलसुबह और रात्रि के समय ठंड बढ़ गई है। नारनौल का 8.2 डिग्री, फतेहाबाद का 8.3 डिग्री, रोहतक का 10.2 डिग्री, भिवानी का 9.3 डिग्री, सिरसा का 9.6 डिग्री, गुरुग्राम का 7.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं जानकारी देते हुए चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम 7 दिसम्बर तक साफ व खुश्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 दिसम्बर को आंशिक बादल तथा हवाओं में बदलाव भी संभावित है। इस दौरान उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Gujarat Election 2022 Secong Phase : ढाई करोड़ जनता आज कर सकेगी मतदान

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Mohan Lal Badoli’s Big Statement : कांग्रेस को कुछ समय की खुशी, कल सुबह …; ये बोल गए मोहनलाल बडोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli's Big Statement : हरियाणा की राजनीति में अगले…

14 mins ago

Haryana CM Face: ‘…जो सीएम बनेगा उससे पूछिए’, चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

Haryana CM Face: '...जो सीएम बनेगा उससे पूछिए', चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा…

22 mins ago

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान, मरने से पहले बनाई वीडियो

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान,…

57 mins ago

Haryana Exit Polls : करवट लेने जा रही प्रदेश की राजनीति, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिकी सबकी निगाहें

प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…

1 hour ago