प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Weather: हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, अब तक 59 प्रतिशत बारिश दर्ज

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Weather, चंडीगढ़: हरियाणा में अब मानसून कमजोर पड़ गया है। अगले तीन दिन प्रदेश में बारिश होने के आसार नहीं है। एक दो जगह इस बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है। बता दें कि राज्य में कुछ दिन पहले लगातार तीन से चार दिन बारिश होती रही जिससे आम जनजीवन बुरी तरह बाधित हो गया था। हरियाणा में मानसून का सीजन अब तक काफी अच्छा रहा है।

  • मानसून का सीजन अब तक काफी अच्छा रहा 

29 जुलाई तक 310 एमएम बारिश

प्रदेश में 29 जुलाई तक 310 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 59 फीसदी अधिक है। सिर्फ जुलाई में 210 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई है। महेंद्रगढ़ में 16 एमएम, हिसार में 35 एमएम, ग्रुरग्राम में 38 एमएम, करनाल में 8 एमएम, यमुनानगर में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में बताया है कि अगले पांच दिन कुछ स्थानों पर गरज चमक की संभावना है। अगले सात दिन के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

प्रदेश में बाढ़ से अब तक 47 की मौत

हरियाणा में बारिश व बाढ़ के कारण अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है और आठ लोग घायल है। इसी के साथ दो लोग लापता बताए गए हैं। बाढ़ से अब तक 237 लोगों के घर टूट चुके हैं। करीब 21 हजार बड़े जानवरों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। हरियाणा सरकार के मुताबिक अब तक 7868 लोगों को बचाया जा सका है। वहीं, बाढ़ से अब तक दो लाख एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है।

करनाल : पखाना गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

करनाल के तरावड़ी के पखाना गांव में बारिश के कारण हुई फिसलन के कारण तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल से लौटते समय तालाब में गिरे कक्षा चार के बच्चे को बचाने के लिए दूसरा बच्चा आगे आया, लेकिन वह भी फिसल गया। बच्चों की पहचान पखाना गांव निवासी 11 वर्ष के हिमांशु और 16 साल के वरुण के रूप में हुई।

 

यह भी पढ़ें : National Education Policy : देश के 14 हजार सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट : नरेंद्र मोदी

यह भी पढ़ें : Covid 19 Update : भारत में कोविड-19 के 50 नए मामले सामने आए

यह भी पढ़ें : Buldhana Bus Accident : बुलढाणा में भीषणा हादसा, दो बसों की आमने-सामने टक्कर में 7 की मौत

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

6 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

7 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

7 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

8 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

8 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

9 hours ago