होम / Haryana Weather News : प्रदेश के 22 जिले रेड अलर्ट घोषित, ठंड में और होगा इजाफा

Haryana Weather News : प्रदेश के 22 जिले रेड अलर्ट घोषित, ठंड में और होगा इजाफा

• LAST UPDATED : December 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Weather News, चंडीगढ़ : हरियाणाभर में घने कोहरे की चादर लिपटी हुई है। हिसार, करनाल, भिवानी और सिरसा की बात करें तो दृश्यता 20 से 50 मीटर दर्ज की गई है। हिसार के कुछ इलाकों में शीतलहर भी चल रही। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। राज्य के 22 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है।

कल रोहतक में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसी स्थिति भिवानी में भी देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों में बर्फबारी हुई, जिसके कारण मैदानी इलाकों में ठंड में काफी इजाफा हुआ है। विभाग का यह भी कहना है कि 30 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ शुरू होगा जोकि 1 जनवरी से खत्म हो जाएगा।

Dense Fog

धुंध में सावधानी से चलें वाहन चालक

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वाहनों से सफर करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि सुबह और शाम ज्यादा धुंध रहेगी। वहीं कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है जिससे ठंड में और इजाफा होगा।

गेहूं की पैदावार के लिए ठंड उत्तम

ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी अच्छी साबित होगी लेकिन कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। किसान राज सिंह का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे गेहूं की पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी और किसानों को गेहूं की फसल में इस ठंड का फायदा होता नजर आएगा।

यह भी पढ़ें : Meeting on SYL Dispute : आज चंडीगढ़ में होगी बैठक, मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें : Factory Accidents : मुनाफे के खेल में जिंदगी हो रही सस्ती, फैक्टरियों में हादसों में अंग गंवाकर अपंग हो रहे मजदूर

यह भी पढ़ें : Haryana Technical Education : तकनीकी शिक्षा में लड़कियों की कम हो रही रुचि

यह भी पढ़ें : SC Crime and Harassment Cases : एससी वर्ग के साथ प्रताड़ना के हर रोज 4 से ज्यादा मामले, 23 महीने में 3 हजार से ज्यादा केस

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox