Haryana Weather Report : प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, अलाव का ले रहे लोग सहारा

इंडिया न्यूज, Haryana Weather Report : हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को ठंड पीक पर नजर आई है। ठंड के साथ ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोहरा छाया हुआ है। प्रदेश के जिला हिसार में 1.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं रेवाड़ी में आज की सुबह काफी ठंड वाली रही। यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं घने कोहरे के बीच दिन में भी वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ रहा है। कई जगहों पर तो विजिबिलिटी महज 10 मीटर ही है जिस कारण चालकों को और भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाजारों में भी रौनक गायब नजर आ रही है। अधिकतर दुकानदार भी अलाव जलाकर सेंक रहे हैं।

मालूम रहे कि इस बार दिसंबर के तीसरे सप्ताह में कड़ाके की ठंड शुरू हुई है। इस समय ठंड ने अपना प्रचंड रूप धारण किया हुआ है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले 2.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

ये कहना है मौसम विभाग का

वहीं जानकारी देते हुए डॉ. चन्द्रमोहन ने बताया कि 8 से 15 जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि के आसार हैं वहीं आफत भरी शीतलहर, पाला जमने, कोहरा आमजन को राहत की प्रबल संभावनाएं बन रही है।

ये भी पढ़ें : India Corona Update : देश में 188 केस आए, 2554 सक्रिय केस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

HCS Officer Arrests : रिश्वत मामले में महिला अधिकारी चल रही थी फरार, ACB ने दबोची, भेजा जेल

* मत्स्य विभाग के सेवादार से चार्जशीट से नाम हटाने के लिए मांगी थी 1…

21 mins ago

Vipul Goyal in Faridabad : भाजपा प्रत्याशी विपुल को अब इस समाज के लोगों ने दिया अपना समर्थन, जानें

ओल्ड फरीदाबाद में किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vipul…

55 mins ago

Haryana Assembly Poll : निवर्तमान विधायकों को इस तारीख से पहले खाली करने होंगे सरकारी आवास

15 दिन में रेंट नहीं जमा करवाया  तो निर्धारित हाउस रेंट से 150 गुना ज्यादा…

1 hour ago

Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं…, बीच चुनाव में खट्टर का शैलजा को खुला ऑफर

Haryana Election 2024: 'कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं..., बीच चुनाव में खट्टर…

2 hours ago