होम / Haryana Weather Report : प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Report : प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

• LAST UPDATED : November 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Report, चंडीगढ़ : हरियाणा के सभी जिलों में अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। अगले कुछ ही घंटों के दौरान महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, पलवल और सोनीपत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से यह बदलाव हो रहा है। आज पूरे दिन बीच-बीच में बादल छाए रहने तथा हवाएं चलने की संभावना बनी है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा।
हरियाणा में दो महीने अक्टूबर और नवंबर में अभी तक 3% ज्यादा बारिश हुई है।

वैसे इस अवधि में सूबे में 11.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य 11.6 MM बारिश इस टाइम तक हो चुकी है। सूबे के 7 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि 9 जिले ऐसे भी रहे, जिनमें सामान्य बारिश दर्ज की गई है। बारिश से रात के तापमान में काफी कमी देखी गई है। हरियाणा में इन दिनों का मौसम गेहूं काश्तकारों के लिए अच्छा बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सबसे अच्छा रहता है। इन दिनों सूबे के अधिकांश जिलों का तापमान इसके आसपास ही है। ऐसे में यह मौसम गेहूं की बिजाई और फसल की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा है। यदि मौसम ऐसा ही रहता है तो इस बार की फसल अच्छी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Chhotu Ram Jayanti : सरकार ओबीसी में आरक्षण दे, वर्ना जाट समाज वोट की चोट देगा : यशपाल मलिक

यह भी पढ़ें : Panipat Jan Ashirwad Rally : भाजपा 7S और कांग्रेस थ्री-सी वाली पार्टी : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Aided Colleges Issue : एडेड कॉलेजों के स्टाफ के सरकारी कॉलेजों में समायोजन पर टकटकी

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Updates : प्रदेश में जल्द ठंड बढ़ने के आसार

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox