इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
मई माह में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस माह के शुरुआत के दिनों में तापमान में एक बार बार गिरावट आने के बाद फिर कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इसके साथ-साथ लू ने भी प्रचंड रूप अपनाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 मई के बाद गर्मी से राहत मिलेगी। राजस्थान के थार मरूस्थल और बलूचिस्तान पश्चिमी शुष्क हवाओं की वजह से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ-साथ लू ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। इससे संपूर्ण इलाके में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले आने वाले 4 दिनों तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क व गर्म रहेगा। साथ ही अनेक स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2.0 से 3.0 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी। भारतीय मौसम विभाग ने 15 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें : अमेरिका में पायलट बेहोश होने पर यात्री ने करा दी सेफ लैंडिंग
यह भी पढ़ें : देश में आज 2827 नए केस
India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…
रिश्ते में लगता था चाचा, मामला दर्ज India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi in Maharashtra Wardha : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…
आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…