होम / Haryana Weather Update : प्रदेश में मौसम बार-बार ले रहा करवटें, सूर्य देवता की लुका-छिपी जारी

Haryana Weather Update : प्रदेश में मौसम बार-बार ले रहा करवटें, सूर्य देवता की लुका-छिपी जारी

• LAST UPDATED : May 8, 2023

India News, (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update, चंडीगढ़ : प्रदेश में कई दिनों से मौसम कई करवटें लेता दिखाई दे रहा है। कभी एकदम से बादल छा जाते हैं तो कभी तेज गर्मी हो जाती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। दिन में जहां तापमान अधिक हाेता है वहीं रात को तापमान में काफी गिरावट देखी जाती है। अलसुबह तो ठंडी हवाओं के कारण मौसम का रूख कुछ और ही होता है।

आज की बात करें तो सुबह सूर्य देवता के दर्शन हुए तो दोपहर होते-होते सूर्य देव ने भी बादलों के बीच लुका-छिपी शुरू कर दी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है जिस कारण मौसम पल-पल बदल रहा है।

15 के बाद गर्मी के आसार: मौसम विशेषज्ञ

वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकेगी। हालांकि 15 मई तक तापमान सामान्य के बराबर ही रहेगा। उसके बाद गर्मी के आसार रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : Accident in Ambala : बराड़ा फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, सास-बहु गंभीर

यह भी पढ़ें : Kerala Malappuram Boat Accident : मलप्पुरम में नाव पलटने से 7 बच्चों सहित 22 की मौत

यह भी पढ़ें : Karnataka Assembly Elections 2023 : कर्नाटक में आज थम जाएगा प्रचार का शोर, 10 मई को मतदान

Tags: