Haryana Weather Update : प्रदेश में आज से मौसम में होगा बदलाव, बरसात के आसार

35
Haryana Weather Update
प्रदेश में आज से मौसम में होगा बदलाव, बरसात के आसार
  • मौसम विभाग का कहना- पश्चिमी विक्षोभ का असर दिन दिन रहेगा

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update, चंडीगढ़ : हरियाणा में आज से मौसम में परिवर्तन होने वाला है। इसके तहत 3 दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं। इसी कारण मौसम विभाग ने येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानकारी दे दें कि पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और कैथल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना

इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इतना ही नहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है। इस विक्षोभ का असर 31 मार्च तक रहेगा। इसके बाद 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। विक्षोभ के आने पर दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और गुजरने के बाद तापमान में कुछ गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें : Anurag Agarwal on Media : चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने में मीडिया का भी अहम योगदान : अनुराग अग्रवाल

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections : प्रदेश के तमाम सियासी दल बेहद पुख्ता रणनीति के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे

यह भी पढ़ें : Savitri Jindal Joins BJP : देश की सबसे धनी महिला सावित्री जिंदल भाजपा में शामिल