Haryana Weather Update : प्रदेश में कल फिर करवट लेने जा रहा मौसम, अंबाला सहित कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के आसार

इंडिया न्यूज, Haryana : प्रदेश में गत दिनों हुई बारिश ने किसानों का काफी नुकसान किया है जिस कारण किसानों के अरमानों पर पानी फिरा हुआ है लेकिन आपको बता दें कि एक बार फिर मौसम अपनी करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कल यानी 24 मार्च को 21 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

कल हालात होंगे खराब, किसानों की टेंशन फिर बढ़ेगी

चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो अलर्ट किए जाने वाले जिलों में बिजली गड़गड़ाने के साथ ही ओलावृष्टि के आसार हैं। 24 मार्च यानी शुक्रवार को राज्य में मौसम को लेकर हालात ज्यादा खराब होने के आसार हैं। अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

वहीं बारिश के कारण फिर किसान परेशान नजर आ रहे हैं। परेशान हों भी क्यों न, अभी हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि से राज्य में लगभग 63 हजार हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं। अभी तक प्रदेश में 11 जिलों के 2720 गांवों के 34,064 किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। हालांकि हरियाणा सरकार ने कल ही किसानों की फसलों की हालत को देखते हुए अधिकारियों को स्पेशल गिरदावरी कराने के निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को समय रहते मुआवजा मिल सके।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana New Cabinet : नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में होंगे इतने मंत्री, जानिए इनको मिल सकती है जगह

कैबिनेट मंत्रियाें पर अब सबकी नजरें टिकीं India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana New Cabinet…

5 mins ago

Haryana-Kaithal News : हरियाणा के कैथल में हुआ बड़ा हादसा, कार डूबी नहर में, परिवार के 7 सदस्यों की गई जान

हरियाणा के कैथल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । दरअसल…

22 mins ago

Karnal Crime : 3 दिनों से था व्यक्ति लापता और अब इस हालत में मिला…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Crime : करनाल में नित रोज अपराध के मामले…

36 mins ago

Rao Inderjit Singh: राव इंदरजीत CM पद के बाद बेटी के लिए कर रहे मंत्रीपद की मांग, 9 विधायकों से की मुलाकात

इस बार का हरियाणा विधानसभाचनाव बेहद रोमांचक रहा। कई ऐसे नेता हैं जिहोने CM पद…

47 mins ago

Dussehra Festival 2024 : हरियाणा में जलेगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा रावण, पूरी तरह होगा ईको फ्रेंडली

श्री रामलीला सोसायटी द्वारा राम मंदिर की तर्ज पर भव्य रूप से तैयार किया गया…

60 mins ago

Sonipat Crime News: सोनीपत में हत्या कर ज्वार के खेतों में फेंका शव, खेती करने गया किसान तो आई बदबू, देखा तो लाश पड़ी थी

हरियाणा के सोनीपत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सोनीपत…

1 hour ago