Haryana Weather Update हरियाणा में रही रविवार को भीषण सर्दी, 21 तक शीतलहर चलने की सम्भावना

Haryana Weather Update

इंडिया न्यूज़, चडीगढ़

Haryana Weather Update पंजाब और हरियाणा में रविवार को भीषण सर्दी रह। पिछले 24 घंटे में दोनों राज्यों में तापमान माइनस में और जीरो तक पहुंच गया। अमृतसर में पारा शून्य के नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस तक चला गय। हरियाणा के हिसार जिले का बालसमंद 0.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। पंजाब के हलवारा का तापमान 0.0 और बठिंडा का तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लोग सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए घरों में दुबके हुए हैं। रात ही नहीं, अब दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह धुंध की चादर छा रही है। (Haryana Weather Update)

हरियाणा में सिरसा 0.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। अंबाला (4.9 डिग्री), हिसार (दो डिग्री), नारनौल (1.2 डिग्री) , रोहतक (3.8 डिग्री) भी कड़कड़ाती ठंड की चपेट में रहे। गुरुग्राम और भिवानी में पारा  7.4 डिग्री और 5.1 डिग्री रहा।

खेतों में पाले की सफेद चादर बिछी (Haryana Weather Update)

विभाग ने आशंका जताई थी कि 21 दिसंबर तक हरियाणा-पंजाब में शीतलहर चलने के साथ पाला जमने की संभावना है। अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। अब तक शनिवार की रात व रविवार की सबसे ठंडी रही है। रविवार को हिसार जिले का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री व न्यूनतम तामपान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। हिसार जिले का न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक कम हो गया है। तापमान में गिरावट के कारण खेतों में पाले की सफेद चादर बिछी हुई थी। लेकिन तेज हवा होने के कारण धुंध नहीं छाई थी।

 

Also Read : Rule 134-A के तहत दी परीक्षा में 1867 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण, अलॉट स्कूलों में 24 दिसंबर तक लेना होगा दाखिला

Connect With Us : Twitter Facebook

Mohit Saini

Sub Editor at Indianews.in | Indianewsharyana.com | IndianewsDelhi.com | Aajsamaj.com | Manage The National and Live section of the website | Complete knowledge of all Indian political issues, crime and accident story. Along with this, I also have some knowledge of business.

Share
Published by
Mohit Saini

Recent Posts

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

13 mins ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

54 mins ago

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

1 hour ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

1 hour ago