होम / Haryana Weather Update : प्रदेश के कई इलाकों में रिमझिम बारिश, गर्मी से राहत

Haryana Weather Update : प्रदेश के कई इलाकों में रिमझिम बारिश, गर्मी से राहत

• LAST UPDATED : June 22, 2023
  • हरियाणा में 30 जून या 1 जुलाई तक मानसून की हो सकती है दस्तक

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Weather Update, चंडीगढ़ : प्रदेश के कई जिलों में अलसुबह से ही बारिश जारी है जिस कारण गर्मी से राहत मिली है। रिमझिम बरस रहे पानी के मौसम भी काफी सुहावना हो गया है। वहीं मानसून की बात करें तो अगले 48 घंटों में मानसून ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड व पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। मानसून की गति यही बनी रही तो हरियाणा के कुछ हिस्सों में यह तय समय में प्रवेश कर जाएगा। वैसे विभाग की मानें तो हरियाणा में मानसून 30 जून या 1 जुलाई तक पहुंचने के पूरे आसार हैं।

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update

प्रदेश में चल रही धान की बुवाई

वहीं आपको बता दें कि इस समय प्रदेश में धान की बुवाई की जा रही है। ऐसे में किसानों को बारिश का भी काफी इंतजार रहता है, ताकि धान को अच्छे से पानी मिल सके। प्रदेश में बारिश की गतिविधियां 25 जून से संभावित हैं। यदि इन दिनों बारिश लगातार और अच्छी मात्रा में होती है तो इसे भी मानसून के आगमन का अच्छा संकेत माना जाएगा।
प्रदेश के कई जिलों में कल भी पश्चिमी विक्षोभ और बिपरजॉय के असर से कई जगहर बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से पर इसका प्रभाव रहेगा।

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra Day 111 : वादों की कसौटी पर खरा नहीं उतरी गठबंधन सरकार : अभय चौटाला

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024 : चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रुपये कैश बरामद किया
Deepender Warned The Voters : दीपेंद्र ने मतदाताओं को किया सचेत : वोटकाटू दल व निर्दलियों का कोई भरोसा नहीं कि वो कहां जाएंगे 
Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य
Dr. Ashok Kumar Verma : 169 बार रक्तदान व 81 बार प्लेटलेट्स दान करने पर पुलिस उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा हुए सम्मानित
Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ
Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने पर क्या बोले?
CM Yogi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी ने भरी हुंकार, बोले- ‘ कांग्रेस के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, ये बिना पेंदी के लोटे हैं…’
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox