होम / Haryana Weather Update News Today गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर

Haryana Weather Update News Today गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर

• LAST UPDATED : April 2, 2022

Haryana Weather Update News Today

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Haryana Weather Update News Today मार्च माह खत्म हो चुका है और अप्रैल में हम आ चुके हैं। ऐसे में गर्मी ने भी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में गर्मी का कहर बढ़ा दिखाई दे रहा है। आधे से ज्यादा प्रदेश लू की चपेट में आ चुके हैं। अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। हरियाणा में आमतौर पर 6 अपैल तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। यह भी बताया जा रहा है कि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी वहीं रात का तापमान सामान्य रहेगा।

ये बोले नोडल अधिकारी

राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश के जिलों तावडू, रोहतक, महेंद्रगढ़, सोहना, झज्जर, चरखीदादरी, रेवाड़ी, पलवल, गुड़गांव, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है।

प्रदेश में कई स्थानों पर यह रहा तापमान

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 38.0 से 42.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस से 22.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। नारनौल व महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 41.6 डिग्री सेल्सियस व 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारनौल व महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 22.0 डिग्री सेल्सियस व 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वर्तमान में कोई भी मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस और सागरीय प्रणाली सक्रिय नहीं हो रही है।

Also Read: Covid Cases Update Today कोरोना के केसों में उतार-चढ़ाव जारी, 1,260 नए केस

Connect With Us : Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox