प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Weather Update : प्रदेश में 2 दिन रहेगा मौसम खराब, फिर बढ़ सकती है कुछ दिन ठंड

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update, चंडीगढ़ : प्रदेश में आज से 2 दिनाें तक मौसम खराब रहने का अंदेशा जताया गया है। मौसम विभाग ने सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकांश जिलों में 26 से 27 फरवरी तक बूंदाबांदी की संभावना जताई है। विभाग का यह भी मानना है कि 29 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

जानकारी के अनुसार हरियाणा में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार व मंगलवार को बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट में आएगी। इसके बाद 29 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ये बोले

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी पंजाब पर बना हुआ है। इससे दक्षिण पूर्वी नमी वाली हवाएं और बीच-बीच में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। विपरीत दिशाओं की हवाओं के मिश्रण से मौसम में बार-बार बदलाव और आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। इस विक्षोभ का असर 27 फरवरी तक रहेगा। इस विक्षोभ से प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में 26 व 27 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Haryana Internet Ban Lifted : हरियाणा में इंटरनेट सेवाएं बहाल होने से लोगों को मिली राहत

यह भी पढ़ें : Nafe Singh Rathee Murder : दिन-दहाड़े इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या से हड़कंप

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : 29 फरवरी तक फिलहाल दिल्ली कूच टला, शुभकरण की मौत पर पेंच फंसा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

27 mins ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

1 hour ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

1 hour ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

2 hours ago