प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Weather Update : प्रदेश में 5 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

India news (इंडिया न्यूज़), Haryana Weather Update, चंडीगढ़ : हरियाणा में इन दिनों बारिश, आंधी और गर्मी का मिला-जुला सा असर नजर आ रहा है। शुक्रवार की सुबह कुछ क्षेत्रों के लिए राहत भरी रही क्योंकि पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, नारनौल और सिरसा में सुबह से हल्की बारिश है। उधर मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 5 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। जल्द ही गर्मी से लोगों को रू-ब-रू होना पड़ेगा।

जानिए यहां इतने एमएम हुई बारिश

चंडीगढ़ आईएमडी (IMD) के अनुसार सुबह से पंचकूला में 1 एमएम, कुरुक्षेत्र में 1.5 एमएम, नारनौल में 1 एमएम, यमुनानगर में 2.5 एमएम और सिरसा में 0.5 एमएम बारिश हुई है। जिस कारण मौसम में काफी ठंड घुल गई है।

अंबाला सहित यहां गरजेंगे बादल

मौसम विभाग ने बताया कि फतेहाबाद, बापौली, हिसार, घरौंडा, करनाल, इंद्री, रादौर, सफीदों, जींद, पानीपत, कैथल, असंध, नरवाना, कलायत, निलोखेड़ी, टोहाना, थानेसर, गुहला, पिहोवा शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली और नारयणगढ़ में बादल गरजेंगे, आकाशीय बिजली चमकेगी और अचानक से तेज हवा के साथ मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें : AAP Oath Ceremony : कांग्रेस ने 25 साल तो अब ने 8 साल तक प्रदेश को लूटा है: डॉ. संदीप पाठक

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

1 hour ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

2 hours ago