होम / Haryana Weather : हिसार का बालसमंद प्रदेश में सबसे ठंडा, तापमान माइनस में

Haryana Weather : हिसार का बालसमंद प्रदेश में सबसे ठंडा, तापमान माइनस में

• LAST UPDATED : January 16, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana Weather: बेशक प्रदेश के अधिकतर जिलों में अभी धूप खिली हुई है, लेकिन इस धूप के बावजदू कंपा देने वाली ठंड जारी है। सर्दी के इस दौर में हरियाणा में पारा माइनस में जा पहुंचा है। जी हां, हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबाला को छोड़कर अन्य 21 जिलों में हालात बेहद ज्यादा खराब हैं। उक्त जिलों में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

इन जिलों में हालात ज्यादा खराब

वहीं महेंद्रगढ़ का पारा -0.4 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बात करें गुरुग्राम की तो यहां की रातें शिमला से ठंडी बताई जा रही हैं। यहां का न्यूनतम पारा 0.1 रिकॉर्ड किया गया है। हिसार का 0.8, सोनीपत के जगदीशपुर में 1.4, मेवात का 1.6, कैथल का 1.4, सिरसा का 1.5 पारा रिकॉर्ड किया गया है।

दो दिन हरियाणा में घना कोहरा और शीतलहर चलेगी

वहीं मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज और कल मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दो दिन हरियाणा में घना कोहरा और शीतलहर चलेगी जिस कारण ठंड और बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें : India Coronavirus : देशभर में थमता नजर आ रहा कोरोना, आज मात्र इतने केस

ये भी पढ़ें : Nepal Plane Crash VIDEO : नेपाल प्लेन क्रैश का वीडियो आया सामने, 5 भारतीय भी बने अकाल मौत का ग्रास

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox