प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Weather Updates : प्रदेश में आज से बारिश के 4 दिन तक आसार

India News, इंडिया न्यूज, Haryana Weather Updates, चंडीगढ़। हरियाणा में पश्चिम विक्षोभ के कारण आज से लगातार 4 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर चलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 2 मई के लिए तो ओरेंज अलर्ट जारी किया है, कल यानि मंगलवार को तगड़ी बारिश और ओलावृष्टि के पूरे आसार हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो मई का पहला सप्ताह भी ऐसे ही ठंडक में गुजर जाएगा। कई जिलों में बादल छा चुके हैं हैं और दिन में भी बारिश के आसार हैं।

ओले गिरने के काफी आसार

मौसम विभाग की मानें तो आज या कल में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की पूरी संभावना है। यह 4 मई तक तगड़ा असर दिखाने वाला है। आज पूरे प्रदेश में ही गरज चमक, ओलावृष्टि और 40 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

तापमान में आई काफी गिरावट

मौसम बदलने के साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट सामने आई है। अप्रैल महीने में सिर्फ 3 दिन ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार गया है। न्यूनतम तापमान तो फिलहाल 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। सुबह शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं जिस कारण मौसम काफी सुहावना हो गया हैं। सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Army Artillery Regiment : सेना की तोपखाना रेजीमेंट में पहली बार शामिल हुईं पांच महिला अधिकारी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

2 hours ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

3 hours ago