India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Updates, चंडीगढ़ : प्रदेश में कल से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू हुआ है। इसी क्रम में प्रदेश में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। फिलहाल पूरे प्रदेश में बदलवाजी जारी है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक-दो दिन यानि 29 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी। वहीं 30 अप्रैल, 2 मई और 4 मई को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार बने हुए हैं।
वहीं यह भी बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने 1 मई तक प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। जिसमें गरज चमक, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात की भी संभावना बनी हुई है। इसके अतिरिक्त कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश में इस समय सबसे कम तापमान नूंह और महेंद्रगढ़ में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अंबाला की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
यह भी पढ़ें : Parkash Singh Badal Funeral Live Updates : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal Khattar: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini got death threat: जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Government Job: हरियाणा सरकार ने चयनित युवाओं के लिए एक…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: चुनावी दौर ख़त्म हो चूका है, पर अपराध…
संसार को दिशा देने में भारतीय समाज का योगदान सदैव अग्रणीय : मनोहर लाल गुरूग्राम…
मुख्यमंत्री ने लाडवा में शोभायात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना India News Haryana (इंडिया न्यूज), …