Haryana Weather Updates : प्रदेशभर में बारिश, अंबाला सहित अनेक स्थानों पर गिरे ओले

353
Haryana Weather Updates
प्रदेशभर में बारिश, अंबाला सहित अनेक स्थानों पर गिरे ओले

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Weather Updates, चंडीगढ़ : प्रदेश के लोगों को काफी समय से बारिश का इंतजार था और आज 1 फरवरी को प्रदेशवासियों को बारिश की सौगात आखिर मिल ही गई। पूरे हरियाणा में आज बारिश हो रही है और कहीं-कहीं तो ओलावृष्टि भी देखने को मिल रही है। अंबाला में भी अनेक स्थानों पर सुबह ओले गिरे, जिस कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है।

जानिए यहां इतनी एमएम बारिश

बहादुरगढ़ में 31.2 एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जींद में 5 एमएम बारिश हुई है। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री है। झज्जर में बुधवार रात से गुरुवार सुबह 7 बजे तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। यमुनानगर में भी वर्षा जारी है और उधर कैथल में भी कई जगह पर ओलावृष्टि देखी जा रही है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इनमें पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। तेज गति से हवाएं चलेंगी। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

बारिश सरसों व गेहूं की फसल को लेकर काफी फायदेमंद

वहीं किसानोें के लिए यह बारिश वरदान बनकर आई है। यह बारिश सरसों और गेहूं की फसलों के लिए काफी लाभदायक है। उधर कोहरे के कारण वीरवार को भी लंबी दूरी की ट्रेनें काफी प्रभावित रहीं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : Narnaund Jan Akrosh Rally : परिवर्तन की शुरुआत हमेशा हरियाणा से हुई : दीपेंद्र हुड्डा

यह भी पढ़ें : Murders in Haryana : रोहतक में डॉक्टर और फरीदाबाद में पहलवान को गोलियों से भूना

यह भी पढ़ें : Deity Of Lord Vishnu : फतेहाबाद कर्ण कोट टीले से मिला भगवान विष्णु का विग्रह