होम / Haryana Weather: हरियाणा में कब बदलेगा मौसम, कई जिलों में होगी बारिश, जानें अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में कब बदलेगा मौसम, कई जिलों में होगी बारिश, जानें अपडेट

• LAST UPDATED : September 27, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather: हरियाणा में मानसून अभी भी सक्रिय है, जिसके कारण सूबे के 13 जिलों में मौसम में बदलाव के आसार बने हुए हैं। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। इन क्षेत्रों में बादल छाने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

अब तक कितनी बारिश दर्ज

हाल ही में 24 घंटे में सितंबर के महीने में पांच जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई, जिसमें पंचकूला और कुरुक्षेत्र सबसे आगे रहे। हरियाणा में बदलते मौसम के चलते दिन के अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री की गिरावट आई है। अंबाला में तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, जहां 8.6 डिग्री तक कमी आई। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में यह आंकड़ा 5.9 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, भिवानी जिले में सबसे कम गिरावट, केवल 0.3 डिग्री देखने को मिली।

ED Action: यूट्यूबर एल्विश और सिंगर फाजिलपुरिया को बड़ा झटका! ED की कार्रवाई में जब्त हुई संपत्ति

मौसम बदलते रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मानसून की वापसी में अभी दो दिन लग सकते हैं। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर बदलते रहने की उम्मीद है। इस दौरान न केवल दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी, बल्कि वातावरण में नमी की मात्रा में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। इस प्रकार, हरियाणा में मानसून का प्रभाव जारी रहने से किसानों और आम जनता को राहत मिलने की संभावना है।

Selja Kumari: इसका फैसला हमेशा कांग्रेस के…, हरियाणा में मुख्यमंत्री पद को लेकर कुमारी सैलजा का बड़ा खुलासा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox