प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Weather: हरियाणा में कब बदलेगा मौसम, कई जिलों में होगी बारिश, जानें अपडेट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather: हरियाणा में मानसून अभी भी सक्रिय है, जिसके कारण सूबे के 13 जिलों में मौसम में बदलाव के आसार बने हुए हैं। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। इन क्षेत्रों में बादल छाने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

अब तक कितनी बारिश दर्ज

हाल ही में 24 घंटे में सितंबर के महीने में पांच जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई, जिसमें पंचकूला और कुरुक्षेत्र सबसे आगे रहे। हरियाणा में बदलते मौसम के चलते दिन के अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री की गिरावट आई है। अंबाला में तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, जहां 8.6 डिग्री तक कमी आई। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में यह आंकड़ा 5.9 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, भिवानी जिले में सबसे कम गिरावट, केवल 0.3 डिग्री देखने को मिली।

ED Action: यूट्यूबर एल्विश और सिंगर फाजिलपुरिया को बड़ा झटका! ED की कार्रवाई में जब्त हुई संपत्ति

मौसम बदलते रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मानसून की वापसी में अभी दो दिन लग सकते हैं। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर बदलते रहने की उम्मीद है। इस दौरान न केवल दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी, बल्कि वातावरण में नमी की मात्रा में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। इस प्रकार, हरियाणा में मानसून का प्रभाव जारी रहने से किसानों और आम जनता को राहत मिलने की संभावना है।

Selja Kumari: इसका फैसला हमेशा कांग्रेस के…, हरियाणा में मुख्यमंत्री पद को लेकर कुमारी सैलजा का बड़ा खुलासा

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Haryana Election : अब कांग्रेस ने फरीदाबाद में इस पूर्व विधायक को किया 6 साल के लिए निष्कासित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024 : हरियाणा में कांग्रेस द्वारा निष्कासन की…

4 mins ago

Ambala AYUSH Department : अचानक से फटा स्टीमर, इतनी महिलाएं आई चपेट में

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ambala AYUSH Department : अंबाला के आयुष विभाग में आज…

34 mins ago

Deependra Hooda : … और आ गई भाजपा के कुशासन की एक्सपायरी डेट, दीपेन्द्र हुड्डा ने ऐसे बोला हमला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Deependra Hooda : कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह…

50 mins ago