प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Weather Updates : सर्दी कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ रही, जनजीवन अस्त-व्यस्त

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Updates, चंडीगढ़ : हरियाणा में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। सूबे में शुक्रवार की रात रेवाड़ी में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि महेंद्रगढ़ में 2.5 और गुरुग्राम में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि शनिवार की सुबह कोहरे से कुछ राहत मिली है। शहरी क्षेत्र के बाहर सड़कों पर सुबह के समय ही हल्का कोहरा नजर आया। पिछले दो दिनों से खासकर दक्षिणी हरियाणा के जिलों में अच्छी धूप खिल रही है। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान में जमाव बिंदु की तरफ बढ़ रहा है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

24 घंटे के अंदर ही तापमान में आधा डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई। दो दिन से कुछ जगह पाला भी पड़ रहा है। जिसकी वजह से बाहर खड़ी होने वाली कारों की छत और अन्य जगह पर बर्फ की मामूली परत भी दिखाई दे रही है। रेवाड़ी के गांव खिजुरी से भी एक इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ओस की बूंदों के कारण कार की छत पर जमीं बर्फ की परत उतारता हुआ युवक नजर आया। बता दें कि इस बार सर्दी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है।

कई दिनाें से सूर्यदेव के दर्शन नहीं

रेवाड़ी और आसपास के जिलों महेंद्रगढ़, नारनौल, गुरुग्राम में नए साल की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना हुआ है। एक सप्ताह तक तो इन जिलों में सूर्य देव के ही दर्शन नहीं हुए। हालांकि 10 जनवरी के बाद से लगातार मौसम साफ हो रहा है। पिछले दो दिनों से सुबह के समय जबरदस्त कोहरा तो दिन में अच्छी धूप खिल रही है। शनिवार को लोगों को कोहरे से भी राहत मिल गई।

लेकिन तापमान में गिरावट होने से कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। पिछले 6 साल की बात करें तो रेवाड़ी जिले में जनवरी माह में न्यूनतम तापमान सबसे नीचे शुक्रवार को दर्ज किया गया। शनिवार को भले ही कोहरे से राहत मिल गई। लेकिन मौसम विभाग ने 13 से 16 जनवरी तक के लिए घनी धुंध, शीतलहर चलने और कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Model Divya Murder Case : 11वें दिन नहर से बरामद हुआ मॉडल दिव्या का शव

यह भी पढ़ें : Delhi Excise Policy Case : ED ने केजरीवाल को चौथा समन जारी किया, 18 जनवरी को पेश होने को कहा

यह भी पढ़ें : Head Constable Arrest : झज्जर में दो लाख की रिश्वत लेता हेड कांस्टेबल दबोचा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Mahendragarh Accident : क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahendragarh Accident : गांव पायगा के पास एक क्रेटा कार…

7 hours ago

Himachal Pradesh में दर्दनाक सड़क हादसा.. चौहार घाटी में गिरी कार, स्कूली छात्र समेत इतने लोगों की मौत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चौहार…

8 hours ago

HCS Judicial Exam 2024 में चंडीगढ़ के योगेश कौशिक ने 86वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

India News Haryana (इंडिया न्यूज), HCS Judicial Exam 2024 : चंडीगढ़ सेक्टर 22 के 24…

8 hours ago

MP Kartik Sharma ने नशे की बढ़ती समस्या पर जताई चिंता, कहा – कालका विधानसभा में नशे बेचने वालों की अब खैर नहीं 

क्षेत्र में यदि कहीं पर भी अवैध माइनिंग हुई तो अधिकारियों के ऊपर होगी कार्रवाई…

9 hours ago