होम / Karnal Kalsaura News : हरियाणा की बेटी की बड़ी उपलब्धि, देश के इस राज्य में बनी जज

Karnal Kalsaura News : हरियाणा की बेटी की बड़ी उपलब्धि, देश के इस राज्य में बनी जज

• LAST UPDATED : October 28, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Kalsaura News : इसमें कोई शक नहीं कि अगर दिल में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो मंजिल चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, लेकिन एक दिन हासिल जरूर हो ही जाती है। जी हां, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है करनाल के कलसोरा गांव निवासी वर्षा ने। साधारण किसान परिवार की बेटी वर्षा ने राजस्थान कैडर में 65वां रैंक हासिल जज बन गई है।

परिवार ही नहीं पूरे गांव में अब दिवाली की खुशियां डबल हो गई हैं। बता दें कि पिता के निधन के बाद पिता का सपना बेटी ने जज बनकर पूरा कर दिखाया। अब बेटी के घर पर बधाई देने वालों का लगातार तांता लग रहा है। बड़ी बात यह भी है कि वर्षा घर में ऑनलाइन कोचिंग कर जज की उपलब्धि हासिल की है।

UPSC NDA Result 2024 : जानिए हरियाणा के इस छात्र ने एनडीए में पाया ऑल इंडिया में दूसरा रैंक

Karnal Kalsaura News : पूरे गांव में खुशी का माहौल

जानकारी के अनुसार करनाल कलसोरा गांव में मध्यवर्गीय किसान परिवार की बेटी ने जज बनकर पूरे गांव में एक बड़ी मिसाल पेश की। वर्षा के न्यायपालिका परीक्षा पास होने की खबर को सुनते ही पूरे गांव में जश्न का माहौल है। पूरा गांव वर्षा के घर उन्हें बधाई देने पहुंच रहा है, परिवार और ग्रामीणों ने ढोल की थाप पर नाच गाकर जशन बनाया।

बाबैन कॉलेज में की थी एलएलबी की पढ़ाई

लाडवा के पास बाबैन कॉलेज है, जहां वर्षा ने पहले एलएलबी की पढ़ाई की और उसके बाद न्यायपालिका परीक्षा की तैयारी की। देर शाम उन्हें न्यायपालिका परीक्षा पास करने की सूचना मिली। वर्षा ने कहा कि आज जो भी उनकी खुशी में शामिल हुआ, उन लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने गांव से ही अपनी पढ़ाई की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने करनाल में केवीके कॉलेज से बीएससी की। तदोपरांत उन्होंने भारत कॉलेज से एलएलबी कर न्यायपालिका की तैयारी की और आज उन्होंने एग्जाम को क्लियर किया।

CM Nayab Saini: ‘हरियाणा को देंगे बड़ी सौगात’, दिवाली के मौके पर CM सैनी से बाबा रामदेव ने किया बड़ा वादा