प्रदेश की बड़ी खबरें

HBSE : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू

India News (इंडिया न्यूज़), HBSE, चंडीगढ़ : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हैं। 1484 परीक्षा केंद्रों पर कुल 80,533 विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए पहली बार प्रदेशभर में 10 हजार से अधिक जेबीटी शिक्षक परीक्षा ड्यूटी देंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।

झज्जर में 5 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील और नूंह में 15 संवेदनशील

परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने पूरे प्रदेश में 48 संवेदनशील परीक्षा केंद्र भी घोषित किए हैं, जिनमें सबसे अधिक संवेदनशील परीक्षा केंद्र 15 जिला नूंह में बनाए गए हैं, वहीं अति संवेदनशील केंद्र 17 बनाए गए हैं। इनमें अकेले 5 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र झज्जर में बनाए गए हैं।

इतने बजे शुरू होगी परीक्षा

10वीं का पंजाबी और संस्कृत का पेपर दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक एक सत्र में होगा। वहीं बारहवीं का कंप्यूटर साइंस का पेपर दोपहर साढ़े 12 से तीन बजे तक होगा। परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही प्रवेश दिया जाएगा।

अब 30 फीसदी से अधिक स्टाफ नहीं देगा परीक्षा ड्यूटी

प्रदेशभर में करीब 33 हजार जेबीटी शिक्षक हैं। पहली बार जेबीटी शिक्षक ड्यूटी देंगे। एकल स्टाफ वाले विद्यालयों में भी परीक्षा ड्यूटी लगने से दिक्कतें आ रही हैं। अब कुल स्टाफ का 30 फीसदी ही परीक्षा ड्यूटी देगा। डीईईओ और डीईओ अपने स्तर पर ड्यूटी स्टाफ भी मुहैया कराएगा। एक टीचर तैनात वाले स्कूलों की परीक्षा ड्यूटी हटेगी।

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Budget Session Day 5 Updates : इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की सीबीआई जांच कराएंगे : अनिल विज

यह भी पढ़ें : Nafe Singh Rathee Murder : दिन-दहाड़े इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या से हड़कंप

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : 29 फरवरी तक फिलहाल दिल्ली कूच टला, शुभकरण की मौत पर पेंच फंसा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

26 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

10 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

12 hours ago