होम / Health Minister Arti Singh Rao ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर हुई चर्चा

Health Minister Arti Singh Rao ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर हुई चर्चा

• LAST UPDATED : October 23, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Health Minister Arti Singh Rao : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य के विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और नागरिक अस्पतालों की प्रगति पर भी बातचीत हुई। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आमजन को सहज और गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Health Minister Arti Singh Rao : स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना

हरियाणा में चल रही स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा में चालू खरीफ विपणन सीजन के दौरान मंड़ियों में धान व बाजरे की खरीद सुगमता से जारी है। सरकार द्वारा फसल खरीद के लिए किसानों को समय पर भुगतान किया जा रहा है। अब तक धान व बाजार किसानों को 54 19 करोड रुपए की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।

Union Minister Nitin Gadkari से बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान, इन 12 विषयों को मिली मंजूरी

Kumari Selja : पहली कलम से संकल्प पूरे करने की बात कही थी पर…सैलजा ने भाजपा के किस संकल्प पर कसा तंज  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT