Healthy Living Tips : इन 10 चीजों के नियमित सेवन से आप रख सकते हैं हर बीमारी को दूर

इंडिया न्यूज़, Healthy Living Tips : आजकल की भागदौड़ से भरी जिंदगी में तकरीबन हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त है, ऐसा गलत खानपान, खराब दिनचर्या, व्यायाम न करना आदि करने से हो सकता है। लेकिन अगर हम अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर लें जिससे हमारे शरीर को सम्पूर्ण पोषण मिले तो हम काफी हद तक बीमारियों से बच सकते हैं ।आज के हमारे इस लेख में बताई गई कुछ ऐसी चीजें है जिनका सेवन करके व्यक्ति हमेशा के लिए स्वस्थ रह सकता हैं, तो आइए जानते हैं:-

1.आंवला

प्रतिदिन आंवला जूस, आंवला मुरब्बा या आंवला चूर्ण का सेवन करने पर सभी प्रकार के शरीरिक दोष दूर होते हैं। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता हैं जो आंखों और बालों के लिए बहुत लाभदायक होता है।

2. एलोवेरा

एलोवेरा जूस या एलोवेरा की ताजा गिरी निकालकर सेवन करने पर सभी प्रकार के वात-पित्त और कफ रोगों का नाश होता हैं। एलोवेरा त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता हैं इसका सेवन करने पर त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती और सभी प्रकार के चर्म रोग दूर होते हैं।

3. नीम

नीम हजारों गुणों से भरपूर हैं आजकल नीम का उपुयोग एलोपेथी दवाओं के निर्माण में भी होने लगा है। नीम की ताजा पत्तियों का सेवन करने पर त्वचा के रोग और दांतों के रोग दूर होते हैं साथ ही नीम की पत्तियों का सेवन करने पर आंखों की रोशनी बढ़ती हैं और हार्ट डिजीज दूर होती हैं।

4. त्रिफ़ला चूर्ण

त्रिफ़ला चूर्ण सबसे ज्यादा चमत्कारी चूर्ण हैं इसका नियमित सेवन करने पर 100 से ज्यादा रोगों से मुक्ति मिल जाती हैं। त्रिफ़ला सभी प्रकार के वात-पित्त और कफ रोगों का नाश करता हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। इसके नियमित सेवन से बुढ़ापा दूर होता हैं।

5. अनारदाना

अनार जूस का नियमित सेवन करने पर कमजोर ह्रदय मजबूत बनता हैं यह ह्रदय की धड़कनों को हमेशा नियंत्रण में रखता है।

6.शहद

प्रतिदिन शहद का सेवन करने पर शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। शहद में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो शरीर पर बैक्टीरिया के प्रभाव को निष्क्रिय कर देते हैं।

7. नींबू

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता हैं जो बालों और आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। रोजाना गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से वजन शीघ्र ही कम होता हैं ये पेट की चर्बी को काटकर बाहर निकाल देता हैं।

8.लौकी और करेले की सब्जी या जूस

डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए लौकी और करेले की सब्जी या जूस पीना चाहिए। इससे बकड में शुगर लेवल नियंत्रण में रहता हैं और धीरे-धीरे डायबिटीज का असर कम होने लगता हैं।

9. मेथीदाना चूर्ण

इसका एक चम्मच रोजाना गुनगुने पानी के साथ लेने पर जोड़ो और घुटनों के दर्द शीघ्र ही दूर हो जाता हैं। यह घुटनों की एक रामबाण औषधि हैं।

10. अश्वगंधा और शतावर चूर्ण

शरीरिक थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए प्रतिदिन अश्वगंधा और शतावर चूर्ण दूध के साथ मिलाकर पिएं। इससे थकान और कमजोरी जल्द ही दूर होगी और नींद भी बढ़िया आएगी।

यह भी पढ़ें : Home Remedies For Cough Relief : अगर आप भी हैं कफ से परेशान तो ये घरेलू नुस्खे देंगे आपको राहत

यह भी पढ़ें : Arabee Ke Patte Kee Sabjee : क्या आपने कभी खाई है अरबी पत्तों की सब्जी

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

1 hour ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

2 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

3 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

3 hours ago