Heat Wave Alert : हरियाणा सहित इन राज्यों में लू का अलर्ट

41
Heat Wave Alert
हरियाणा सहित इन राज्यों में लू का अलर्ट
  • सिरसा में प्रदेश का अभी तक का सबसे अधिक तापमान 47 डिग्री रहा

India News (इंडिया न्यूज), Heat Wave Alert : आईएमडी ने भारत की राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व उत्तर पश्चिम भारत में आज लू का अलर्ट बताया है। मौसम विभाग की मानें तो अब इन राज्योंं में 5 दिन लगातार गर्म हवाएं चलेंगी। जिस कारण लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा।

Heat Wave Alert : इतना तापमान पहुंचने की संभावना

इसके साथ ही इस हफ्ते के अंत तक कई राज्यों में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना है। प्रदेश के जिला सिरसा की बात करें तो यहां गुरुवार को 47 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। यह प्रदेश का अभी तक का सबसे अधिक तापमान रहा।

यह भी पढ़ें : 14 Refugees Got Indian Citizenship : सीएए के तहत पहली बार 14 शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता, जारी हुए सर्टिफिकेट

यह भी पढ़ें : Massive Accident in MP : बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, 8 लोगों की मौत