Heat Wave Continues In Haryana : प्रदेश में लू का कहर जारी, 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी

22
Heat Wave Continues In Haryana
प्रदेश में लू का कहर जारी, 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी
  • गर्मी के कारण जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Heat Wave Continues In Haryana : प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार जारी है। इस समय झुलसाने वाली तेज गर्मी पड़ रही है। तापमान भी 46 डिग्री से पार चला हुआ है। मौसम विभाग ने भी अगले 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी दी हुई है और कहा कि इसी तरह तापमान में इजाफा होगा।

जानकारी के अनुसार इस समय पूरा प्रदेश तप रहा है और अगर मॉनसून की बात की जाए तो इस माह के अंतिम दिनों में मॉनसून दस्तक दे जाएगा जिससे प्रदेश में गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग का कहना है कि 12 से 15 जून के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में लगातार हीटवेव रहेगी।

Heat Wave Continues In Haryana : नूंह में तापमान प्रदेशभर में सबसे ज्यादा

प्रदेश में बुधवार को नूंह में सबसे अधिक पारा दर्ज किया गया। यहां पर अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह सोनीपत के जगदीशपुरा में 46 डिग्री पारा रहा। रोहतक में भी तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया। अहम बात है कि हरियाणा के सभी शहरों में पारा 43 से 46 डिग्री के बीच था।

गर्मी में स्वस्थ व निरोगी रहने के उपाय

नींबू पानी- गर्मी के मौसम में नींबू पानी, नारियल पानी, दही और छाछ का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए। इस तरह के पेय पदार्थ न केवल शरीर में ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देते।

पुदीना : पेट की गर्मी को कम करने के लिए पुदीने का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा यह पेट से संबंधित अन्य समस्याओं से भी जल्द निजात दिलाने में लाभकारी है। सूखा या गीला पुदीने को छाछ, दही, कच्चे आम के पने के साथ मिलाकर पीने पर पेट में होने वाली जलन दूर होगी और ठंडक मिलेगी। गर्मी हवाओं और लू से भी बचाव होगा।

सूती खादी वस्त्र : गर्मी के मौसम में सूती कपडे ही पहनें, क्योंकि सूती कपड़े पसीना सोखने में कारगर होते हैं। जहां तक हो सके, ठंडे पानी से ही स्नान करें। गर्म या गुनगुने पानी से स्नान करने पर शरीर में ताप बढ़ सकता है।

नारियल पानी : नारियल पानी सेहत को कई लाभदायक विटामिन देता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी आदि मौजूद रहते हैं। कैफीन युक्त चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न करें। इनमें प्रिजर्वेटिव्स, रंग व शुगर की भरपूर मात्रा होती है, साथ ही यह अम्लीय प्रकृति और डाईयूरेटिक होते हैं।

कम-से-कम, जो शरीर से पानी मलमूत्र के रूप में निकालते हैं| सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है, जिसका प्रभाव पाचन पर पड़ता है। इससे शरीर में से मिनरल्स की मात्रा भी कम हो जाती है।

गन्ने का रस : गर्मी में विटामिन और मिनरल से भरपूर गन्ने के रस का सेवन करना शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही बढ़िया होता है। गन्ने का रस ग्लूकोज का अच्छा स्त्रोत होने के कारण यह शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बनाए रखता है। इसके साथ ही यह दांतों की रक्षा करने के साथ सांसों में भी ताजगी बनाए रखता है।

तरबूज का जूस : गर्मी में तरबूत का जूस प्यास बुझाने के साथ-साथ ताजगी भी देता है| एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम से भरपूर तरबूज हृदय, कैंसर और डायबिटीज से रक्षा करता है| जूस को बनाने के लिए तरबूज को मिक्सर में पीसकर छान लें इसके पश्चात आप इसमें स्वादानुसार चीनी व काला नमक और मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Sports Nurseries : हरियाणा में 976 खेल नर्सरियों को मुख्यमंत्री की मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें : Marriage Registration : अब हरियाणा में विवाह पंजीकरण हुआ आसान, प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचना जारी