प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Heat Wave : लू से जीना हुआ मुहाल, सड़कें हुई विरान

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Heat Wave : जैसे-जैसे मई बीतता जा रहा है, ठीक वैसे-वैसे हरियाणा में गर्मी भी अपने उफान पर है। जी हां, प्रदेश में लगातार गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है। गर्मी को देखते हुए प्रदेश के कई स्कूलों का समय भी बदलकर सुबह 7 से 12 बजे तक का किया गया है।

बता दें कि सुबह 10 बजे के बाद तो गर्मी इतनी ज्यादा हो जाती है कि घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कें भी विरान नजर आने लगी हैं, जो लोग बाहर निकल रहे हैं वह अपने आपको पूरी तरह से ढककर निकल रहे हैं।

Haryana Heat Wave : ऐसे रखें शरीर को स्वस्थ्य

नींबू पानी- गर्मी के मौसम में नींबू पानी, नारियल पानी, दही और छाछ का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए। इस तरह के पेय पदार्थ न केवल शरीर में ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देते।

पुदीना : पेट की गर्मी को कम करने के लिए पुदीने का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा यह पेट से संबंधित अन्य समस्याओं से भी जल्द निजात दिलाने में लाभकारी है। सूखा या गीला पुदीने को छाछ, दही, कच्चे आम के पने के साथ मिलाकर पीने पर पेट में होने वाली जलन दूर होगी और ठंडक मिलेगी। गर्मी हवाओं और लू से भी बचाव होगा।

सूती खादी वस्त्र : गर्मी के मौसम में सूती कपडे ही पहनें, क्योंकि सूती कपड़े पसीना सोखने में कारगर होते हैं। जहां तक हो सके, ठंडे पानी से ही स्नान करें। गर्म या गुनगुने पानी से स्नान करने पर शरीर में ताप बढ़ सकता है।

नारियल पानी : नारियल पानी सेहत को कई लाभदायक विटामिन देता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी आदि मौजूद रहते हैं। कैफीन युक्त चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न करें। इनमें प्रिजर्वेटिव्स, रंग व शुगर की भरपूर मात्रा होती है, साथ ही यह अम्लीय प्रकृति और डाईयूरेटिक होते हैं। कम-से-कम, जो शरीर से पानी मलमूत्र के रूप में निकालते हैं| सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है, जिसका प्रभाव पाचन पर पड़ता है। इससे शरीर में से मिनरल्स की मात्रा भी कम हो जाती है।

गन्ने का रस : गर्मी में विटामिन और मिनरल से भरपूर गन्ने के रस का सेवन करना शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही बढ़िया होता है। गन्ने का रस ग्लूकोज का अच्छा स्त्रोत होने के कारण यह शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बनाए रखता है। इसके साथ ही यह दांतों की रक्षा करने के साथ सांसों में भी ताजगी बनाए रखता है।

तरबूज का जूस : गर्मी में तरबूत का जूस प्यास बुझाने के साथ-साथ ताजगी भी देता है| एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम से भरपूर तरबूज हृदय, कैंसर और डायबिटीज से रक्षा करता है| जूस को बनाने के लिए तरबूज को मिक्सर में पीसकर छान लें इसके पश्चात आप इसमें स्वादानुसार चीनी व काला नमक और मिला सकते हैं।

पानी : खूब पानी पिएं। पानी शरीर को ठंडा बनाए रखने में मददगार है। पानी पीने से शरीर की गर्मी सही रूप से बाहर निकलती है और यह शरीर को हाइड्रेट भी करता है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। लेकिन बाहर हर जगह का पानी पीने से बचें!

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Accident : सफीदों कस्बे के जींद रोड़ पर गांव रत्ताखेड़ा…

9 hours ago

Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल

लोहारू की जनता का सदैव ऋणी रहेगा मेरा परिवार: जेपी दलाल दिनभर चर्चा का विषय…

10 hours ago

Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 

कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला, असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हथियाना India News Haryana…

10 hours ago

Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज India News…

10 hours ago

Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण

पेड न्यूज पर रखी जा रही है विशेष नजर, एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र के बाद…

10 hours ago