होम / Sonipat की खान कॉलोनी में हुए खूनी संघर्ष के बाद भारी पुलिस बल किया तैनात

Sonipat की खान कॉलोनी में हुए खूनी संघर्ष के बाद भारी पुलिस बल किया तैनात

• LAST UPDATED : October 4, 2024
  • वाहन से गाय को टक्कर मारने के बाद दो समुदाय के परिवारों में गुरुवार की रात को हो गया था झगड़ा
  • वहां पर दोबारा झगड़ा ना हो इसको लेकर पुलिस की तैनात

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sonipat :गत रात्रि सोनीपत की खान कॉलोनी में हुए झगड़े में दोनों तरफ से 8 व्यक्ति घायल हो गए, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। फिलहाल सेक्टर 27 थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस डीसीपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि जो वहां पर झगड़ा हुआ था, इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

इस झगड़े का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि गली में पशु बंधे हुए थे और वहां से गुजरते हुए एक वाहन टकरा गया था, जिसके कारण दो समुदायों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। फिलहाल अभी वहां पर शांति का माहौल है। वहां पर दोबारा झगड़ा ना हो इसको लेकर पुलिस भी तैनात कर रखी है।

Sonipat : जानिए क्या था मामला

वाहन से गाय को टक्कर मारने के बाद दो समुदाय के परिवारों में गुरुवार की रात को झगड़ा हो गया था। यह आरोप लगाया गया है कि इसके बाद कुछ लोगों ने घर में घुस कर एक समुदाय के व्यक्तियों के साथ मारपीट की। इस कालोनी में लगभग एक साल पहले भी विवाद हुआ था। घायलों  को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

एक पक्ष का आरोपी है कि उनकी गाय को गाड़ी से टक्कर मार दी

हमले में घायल एक पक्ष के आकाश ने बताया कि गुरुवार रात तो उनके पड़ोसी चांद ने उनकी गाय को गाड़ी से टक्कर मार दी। उसके भाई कमल के टोकने पर उसने गालियां देनी शुरू कर दी। इसको लेकर विवाद हो गया। परिवार आमने सामने आए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। आकाश के अनुसार चांद ने कमल के साथ मारपीट की। शोर सुनकर उनकी मां, चाची सुनीता व पिता रोहताश, चाचा लोकेश व रमेश बाहर आ गए। इस बीच चांद और उसके परिवार वाले गुलफान, नफीश, रहीशु,  नूर हसन, उसकी मां किताबों ने लाठी, डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। इसमें दोनों भाइयों को गंभीर चोट लगी हैं। उनको परिवार ने नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है।

पहले भी ऊंची आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर हो गया था विवाद

खान कॉलोनी में मस्जिद में नमाज अता करने और ऊंची आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर विवाद हो गया था। दो लड़कियों को अगवा करने का प्रयास किया गया। एक का रिश्ता भी तुड़वा दिया। यहां प्रशासन ने धारा 144 लगाई थी। हिंदू संगठनों ने यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। तब खान कॉलोनी में रहने वाले कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर मकान बेचने के नोटिस भी चस्पा किए थे। इस कॉलोनी में दो समुदाय में एक बार फिर से विवाद हो गया है। दूसरे पक्ष के लोगों के घायल होने की बातें भी सामने आ रही हैं, लेकिन उनकी तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Gurgaon: वॉटर टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला

JJP-BSP के इस साझा उम्मीदवार पर हुआ जानलेवा हमला, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox