India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा में आज भी मॉनसून सक्रिय रहेगा। काफी दिनों से मॉनसून में काफी बदलाव भी देखा जा रहा है। कभी तो एकदम से मौसम साफ हो जाता है। चारों तरफ धूप खिली नजर आती है और पल भर में ही बादल छा जाते हैं। लेकिप अब मौसम विभाग ने 8 जिलों में तेज बारिश काे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर स्पीड की हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिले शामिल हैं।
मालूम रहे कि बीते अगस्त मध्य से सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून सक्रिय रहा, जिसमें 1 से 2 दिन छोड़कर बारिश होती रही जिससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी भी आई। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान करीब 22 से 23 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, प्रदेश में 10 दिनों में अधिकांश जिलों में बादलवाई व धूप के साथ मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना भी जताई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब गर्मी से राहत रहेगी लेकिन बारिश विशेषकर बाजरे की फसल परखतरा है, क्योंकि अगर हवाओं के साथ तेज वर्षा हो गई तो फसल के गिरने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी। किसानों के लिए यह स्थिति काफी चिंताजनक है क्योंकि यही फसलें उनकी आय का मुख्य स्रोत है।
Haryana PM Modi’s Rally: सोनीपत में PM Modi की रैली, 26 सितंबर को हरियाणा में होगा जश्न का माहौल
25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…
चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Candidate Krishan Lal Panwar : इसराना विधानसभा से भाजपा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…
पूर्व मंत्री अनिल विज ने सभी युवाओं को पार्टी के पटके पहनाते हुए उनका भाजपा…