होम / Haryana weather Update: हरियाणा में 13-14 जुलाई को भारी बारिश 

Haryana weather Update: हरियाणा में 13-14 जुलाई को भारी बारिश 

• LAST UPDATED : July 10, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana weather Update: हरियाणा के कई जिलों में हुई जमकर बरसात। कल यानि शनिवार को कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हुई। वहीं रविवार यानि आज के दिन भी कई जिलों में बदरा जमकर बरसे। बरसात के बाद गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। वहीं उत्तरी जिलों में बारिश की संभावना है।

Haryana weather Update

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं 11 और 12 जुलाई को हरियाणा में बरसात नही होने के संकेत दिए गए है। लेकिन 13 और 14 जुलाई को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को हरियाणा में झज्जर, रोहतक, जींद, भिवानी में अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य 19 जिलों बदरा बरश सकते है। (Haryana weather Update)

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को 12 जिलों में बारिश होने संभावना बताई है। वहीं 14 जुलाई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश होने के संकेत दिए है। (Haryana weather Update)

हरियाणा में पिछले एक सप्ताह से बूंदा बांदी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अंबाला,पंचकूला और यमुनानगर जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई हैं। मौसम विभाग के बुलेटिन अनुसार नूंह, पलवल, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, रेवाडी, गुरुग्राम में बारिश नहीं हुई। हिसार में रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Haryana weather Update

यह भी पढ़ें: कुलदीप बिश्नोई ने गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, ट्विटर से हटाए सोनिया-राहुल के फोटो

यह भी पढ़ें: हरियाणा में एक और विधायक को दी गयी धमकी, घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox