Helicopter Crash Coonoor हिमाचल सीएम ने शहीद विवेक को श्रद्धांजलि अर्पित की

इंडिया न्यूज, शिमला।
Helicopter Crash Coonoor मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। लांस नायक विवेक कुमार तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। इस त्रासदी में देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के 11 वीर जवानों को भी राष्ट्र ने खो दिया। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला की तहसील जयसिंहपुर के निवासी शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सरकार शहीद जवान के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध (Helicopter Crash Coonoor)

इसके पश्चात मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद जवान के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शोक संतप्त परिवार को तत्काल पांच लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने शहीद के परिवार को अपनी ऐच्छिक निधि से अतिरिक्त पांच लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।

1993 में हुआ था जवान विवेक का जन्म (Helicopter Crash Coonoor)

मुख्यमंत्री ने कहा कि विवेक कुमार का जन्म वर्ष 1993 में हुआ था और वह वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। उन्होंने शहीद के पिता रमेश चंद को भी सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

इन्होंने भी श्रद्धांजलि की अर्पित (Helicopter Crash Coonoor)

इस दौरान मुख्यमंत्री सहित जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, ले. जनरल पीएन अन्नतनारायण, ब्रिगेडियर एमके शर्मा, कैप्टन मंगेश भोसले, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने भी शहीद विवेक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

What is a Black Box ब्लैक बॉक्स क्या है? दुर्घटना का कैसे पता लगाया जाता है?

Airplane Crashes History in India 10 बड़े हेलिकॉप्टर और विमान हादसे

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

5 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

6 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

6 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

6 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

7 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

7 hours ago