प्रदेश की बड़ी खबरें

HF Breed Cow : करनाल में इस गाय ने बनाया रिकाॅर्ड, 24 घंटों में दिया 80 किलो दूध

India News (इंडिया न्यूज), HF Breed Cow, चंडीगढ़ : हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में आयोजित डेयरी शो के परिणामों के अनुसार करनाल के झनझाड़ी निवासी साहिल मैहला की एचएफ नस्ल की गाय शकीरा ने 24 घंटे में 80 किलो 756 ग्राम दूध देकर एशिया में एक रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 72 किलो 390 ग्राम का रिकॉर्ड था। दूसरा स्थान भी साहिल की गाय ने ही जीता। उसकी गाय ने 68 किलो 977 ग्राम दूध दिया। वहीं, एचएफ नस्ल की दो दांत कैटेगिरी में साहिल की पहली बार ब्याही गाय ने 51 किलो 506 ग्राम दूध दे पहला स्थान पाया।

शकीरा मिलकिंग चैंपियन गाय की क्या है खासियत

शकीरा मिलकिंग चैंपियन नामक गए करीब साढ़े 6 वर्ष की है अबकी बार भारत चौथी बार बच्चा होने के बाद दूध दे रही है, यह hf नस्ल की गाय हैं  यह सबसे जायदा दूध देने गाय की नसल हैँ, जिसका रखरखाव  दूसरे पशुओं की तरह किया जा रहा है, इसको खाने में साइलेंज चारा और सूखा चारा और साथ में फीड दी जाती है,  प्रत्येक पशु को उसके दूध के अनुसार ही खाने को फीड और चारा दिया जाता है, सुनील और उसका भाई विशेष तौर पर एचएफ नस्ल की गाय की ब्रीडिंग पर काम कर रहे हैं, और अब शकीरा गाय ने प्रतियोगिता में करीब 2 से 3 लाख रुपए की एक बुलेट मोटरसाइकिल प्रथम स्थान आने पर जीती है।

इनकी गाय पहले भी जीत चुकी है कई अवार्ड

पशुपालक ने कहा कि वह भारत भर में जितने भी पशुओं के मेले या प्रतियोगिता होती है उनमें भाग लेने के लिए अपने पशु को ले जाते हैं , उनकी गाय पिछले तीन-चार सालों से  भारत में जितने भी पशुओं की प्रतियोगिता होती है दूध देने की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाती हैं। जहां पर पहले भी उनकी गाय कई बार  24 घंटे में सबसे ज्यादा दूध देने का प्रथम पुरस्कार जीत चुकी है. वह इस पर और भी काम कर रहे हैं जिसके चलते अब उनकी गाय ने भारत ही नहीं एशिया में सबसे ज्यादा दूध देने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

ये बोले डेयरी फार्मर एसोसिएशन के महासचिव

डेयरी फार्मर एसोसिएशन के महासचिव पोरस मैहला ने जानकारी देते हुए बताया कि जर्सी नस्ल की कैटेगिरी में पंजाब के नवांशहर के प्रीतपाल सिंह की 42 किलो 450 ग्राम दूध देने वाली गाय प्रथम रही। मुर्राह भैंस कैटेगिरी में 28 किग्रा. दूध के साथ नरेश बेनीवाल की भैंस ने पहला स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें : Ram Mandir Pehowa : पिहोवा में किया था श्रीराम ने पिता का श्राद्ध संस्कार

यह भी पढ़ें : Ram Mandir Ayodhya : जानिए राम मंदिर की बनावट और खासियतें

यह भी पढ़ें : Jhajjar Lamps : रामलला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के दिन झज्जर के दीयों से जगमग होंगे 3 प्रदेश

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Offices Allotted To Ministers : मंत्रियों को सचिवालय में कार्यालय हुए अलॉट, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा नंबर कमरा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Offices Allotted To Ministers : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

33 mins ago

Strict Instructions For Farmers : कर दी ये गलती तो….दो सीज़न इस योजना का नहीं उठा पाएंगे लाभ 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Strict Instructions For Farmers  : कृषि विभाग हरियाणा द्वारा हर सीजन…

1 hour ago

Cabinet Minister Arti Singh Rao ने किया कार्यभार ग्रहण, बोलीं – विकास करवाना पहली प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने किया कार्यभार ग्रहण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंह…

2 hours ago

Cabinet Minister Mahipal Dhanda : प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाना सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत 

शेष बचे विकास कार्यों को दी जाएगी गति ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का…

3 hours ago

Rohtak Murder News : रोहतक में रात को सोते हुए व्यक्ति पर तेजधार हथियार से वार, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak Murder News : रोहतक की फतेहपुर कॉलोनी खोखराकोट में एक…

4 hours ago