होम / CM Nayab Saini : आमजन के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले : मुख्यमंत्री नायब सिंह

CM Nayab Saini : आमजन के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले : मुख्यमंत्री नायब सिंह

• LAST UPDATED : August 11, 2024
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह ने निरंकारी सेवा मिशन द्वारा पानीपत के गांव आटा में आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग
  • 1 दिन में हुए 21 हजार पौधे रोपित
  • सृष्टि की सेवा के साथ-साथ प्रकृति की सेवा के लिए निरंकारी सेवा मिशन कर रहा है अनूठा कार्य : सी.एम. नायब सिंह
  • एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत प्रदेश में लगाए जाएंगे एक करोड़ 60 लाख पौधे, अब तक एक करोड़ का किया जा चुका है पौधारोपण

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने रविवार को पानीपत के गांव आटा में संत निरंकारी सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मिशन सृष्टि की सेवा के साथ-साथ प्रकृति की सेवा का भी अनूठा कार्य कर रहा है। जो हम सबके लिए अनुकरणीय है।

पूरे प्रदेश में निरंकारी मिशन यह पवित्र कार्य कर रहा है जिसके लिए यह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह मिशन पूरे देश में निस्वार्थ सेवा का जीता जागता उदाहरण है और यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस मिशन से जुड़ने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह मिशन सेवा को आधार स्तंभ मानते हुए काम कर रहा है जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं, रक्तदान और नेत्रदान मेडिकल कैंप इत्यादि का कार्य किया जा रहा है।

तापमान 50 डिग्री को क्रॉस कर गया, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे

उन्होंने कहा कि यह मिशन अंदर के प्रदूषण के साथ-साथ बाहर के प्रदूषण से भी बचाने का काम कर रहा है क्योंकि अंदर और बाहर दोनों के प्रदूषण हम सबके लिए हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि लगातार वृक्षों की कटाई के कारण वातावरण की जो दुर्दशा हुई है उसको हम ने ठीक करना है और यह काम पेड़ लगाने से ही होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरदर्शिता के साथ एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आह्वान किया है और आने वाले समय में हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर इस वातावरण को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों प्रदेश में भी तापमान 50 डिग्री को क्रॉस कर गया जिसके कारण लोगों को बड़ी परेशानी हुई। हमें इसके बारे में सोचना होगा और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे।

 

CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

हमें अपने संस्कृति और संस्कार संभालने होंगे

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि हमें अपने संस्कृति और संस्कार संभालने होंगे। एक पेड़ की रक्षा के साथ-साथ अपने घर के बुजुर्गों की रक्षा भी करनी होगी ताकि हम अपने संस्कृति और संस्कार बचा सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रदेश में एक करोड़ 60 लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों करनाल में आयोजित वन महोत्सव में एक ही दिन 20 हजार पौधे लगाए गए थे और वर्तमान में एक करोड़ के करीब पौधे इस अभियान के तहत लगाए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।

भ्रष्टाचार को रोकने में भी प्रदेश सरकार ने अनूठा काम किया

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी निरंकारी मिशन की तरह विगत 10 वर्षों में निस्वार्थ भाव से आमजन की सेवा की है। लोगों की आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने प्रदेश की तस्वीर को बदलने का काम किया है और केंद्र व प्रदेश सरकार देश हित में काम कर रही है। आज पूरे विश्व में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के कारण देश का डंका बज रहा है। प्रदेश में विगत दिनों 3 हजार 870 युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार दिया गया। भ्रष्टाचार को रोकने में भी प्रदेश सरकार ने अनूठा काम किया है।

आमजन के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि आमजन के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके समक्ष आ सकता है। आज गरीब परिवार के बच्चे प्रशासनिक सेवा में आ रहे हैं। यही नहीं हरियाणा कौशल रोजगार निगम में योजना के तहत 1 लाख 20 हजार युवाओं की नौकरी को सुरक्षित किया गया है और यह केवल प्रदेश सरकार की सोच का ही परिणाम है। आज राजमार्गों की स्थिति बहुत अच्छी है। नए-नए राजमार्ग स्थापित किए गए हैं ताकि कनेक्टिविटी बनी रहे।

प्रकृति को संरक्षित करने की पहल करें

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे प्रकृति को संरक्षित करने की पहल करें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं ताकि वातावरण को प्रदूषण मुक्त किया जा सके। संत निरंकारी सेवा मिशन की ओर से जोगिंदर सुखीजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह का स्वागत कर उन्हें संत निरंकारी सेवा मिशन की ओर से किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की और उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पौधा रोपण भी किया। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एडीसी डॉक्टर पंकज यादव, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएसपी नरेंद्र सिंह के अलावा विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Kumari Selja’s Narnaund (Hisar) Rally : हरियाणा में आ रहा है कांग्रेस का राज : कुमारी सैलजा

Bhupinder Singh Hooda In Panipat : राज्यस्तरीय प्रतिनिधि महासम्मेलन कर व्यापारी वर्ग ने किया चुनाव में कांग्रेस के समर्थन का ऐलान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox