होम / Hisar News : बालसमंद नहर में डूबे 2 बुजुर्ग, मौत

Hisar News : बालसमंद नहर में डूबे 2 बुजुर्ग, मौत

• LAST UPDATED : July 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Hisar News, चंडीगढ़ : प्रदेश के जिला हिसार के बालसमंद नहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां, यहां डूबने से दो बुजुर्गाें की मौत हो गई इस कारण यहां हड़कंप मच गया। वहीं जैसे ही मामले की जानकारी अन्य लोगों को मिली तो मौका स्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। फिलहान पुलिस ने दोनों शवों को नहर में से निकाल लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये हुई मृतकों की पहचान

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि तोशाम मार्ग के पास बालसमंद नहर में दो बुजुर्गाें के शव बह रहे हैं। पता चलने पर तुरंत आजाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर जांच शुरू की। दोनों मृतकों की आयु लगभग 60 साल है। इनमें एक की पहचान अर्बन एस्टेट निवासी सुशील और दूसरे की आजाद नगर निवासी सतपाल इंदौरा के रूप में हुई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox