India News (इंडिया न्यूज़), Hisar News, चंडीगढ़ : प्रदेश के जिला हिसार के बालसमंद नहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां, यहां डूबने से दो बुजुर्गाें की मौत हो गई इस कारण यहां हड़कंप मच गया। वहीं जैसे ही मामले की जानकारी अन्य लोगों को मिली तो मौका स्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। फिलहान पुलिस ने दोनों शवों को नहर में से निकाल लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि तोशाम मार्ग के पास बालसमंद नहर में दो बुजुर्गाें के शव बह रहे हैं। पता चलने पर तुरंत आजाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर जांच शुरू की। दोनों मृतकों की आयु लगभग 60 साल है। इनमें एक की पहचान अर्बन एस्टेट निवासी सुशील और दूसरे की आजाद नगर निवासी सतपाल इंदौरा के रूप में हुई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक दूल्हे ने…
मतदान के रुझान से स्पष्ट पानीपत ग्रामीण में भाजपा भारी मतों से जीत रही भाजपा…
किसी का पौते बने सहारा, तो दादी आई पौते की गोद में मत का प्रयोग…
बुराडेहर गांव में हुआ कैमरा खराब भाजपा प्रत्याशी ने लगाया बुथ कैप्चरिंग करने के प्रयास…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान…