होम / Hisar Soldier Martyred : शहीद बेटे की चिता को मां ने दी मुखाग्नि

Hisar Soldier Martyred : शहीद बेटे की चिता को मां ने दी मुखाग्नि

• LAST UPDATED : March 28, 2023

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, Haryana (Hisar Soldier Martyred) : हरियाणा में जिला हिसार के गांव जुगलान का जवान सोनू जांगड़ा जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। सोनू जम्मू कश्मीर के कठुआ में तैनात था। आज सुबह सेना के जवान शहीद का पार्थिव शरीर लेकर गांव में पहुंचे।

इस दौरान ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने शहीद सोनू जांगड़ा अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। गांव में जवान का राजकीय संस्कार के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।। उनके पार्थिव शरीर को नमन करने के लिए आसपास के क्षेत्रों के लोग, प्रशासनिक अधिकारी और सैन्य अधिकारी और विधायक जोगीराम सिहाग पहुंचे। मां ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी।

Hisar Soldier Martyred

Hisar Soldier Martyred

अपने लाल को देख मां हुई बेसुध

शहीद सोनू जांगड़ा का पार्थिव शरीर जब तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा तो परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। अपने लाल को देखकर मां भतेरी देवी बार-बार बेसुध हो रही थी। इस दौरान हर किसी की आंख नम थी। इन नम आंखों से सभी एक दूसरे को दिलासा देते नजर आए।

आपको बता दें कि जवान 26 मार्च की रात को पोस्ट पर तैनात था तो उसी दौरान आतंकवादियों ने हमला कर शहीद कर दिया। शहीद सोनू 2016 में आर्मी में भर्ती हुआ था। पिता के निधन के बाद ननिहाल में ही उसका पालन पोषण हुआ था।वह मामा के पास ही रहता था और उनकी मां भतेरी देवी भी अपने मायके में रहती थी।

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus : प्रदेश में बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, आज इतने केस

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT