प्रदेश की बड़ी खबरें

MS Swaminathan Award : हिसार के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज को एमएस स्वामीनाथन अवॉर्ड से नवाजा

  • अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में दिया गया सम्मान 

India News (इंडिया न्यूज़), MS Swaminathan Award, चंडीगढ़ : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज को प्रतिष्ठित एमएस स्वामीनाथन अवॉर्ड से नवाजा गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित राजमाता विश्वराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में ‘वन हेल्थ वन वर्ल्ड’ विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें सस्य विज्ञान क्षेत्र में एक वैज्ञानिक/विस्तार विशेषज्ञ के रूप में उनके कार्यों के लिए मुख्य अतिथि कनार्टक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि एम.एस. स्वामीनाथन अवार्ड के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी की ओर से सस्य विज्ञान के क्षेत्र में शैक्षणिक, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास व विस्तार के क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर विजेता का चयन किया गया है। इसी के फलस्वरूप कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज का चयन कर उन्हें एम.ए. स्वामीनाथन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

प्रो. काम्बोज अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक है और उनके अंतर्राष्ट्रीय जर्नलों, पुस्तकों और तकनीकी पत्रिकाओं में लगभग 300 शोध-पत्र व आलेख प्रकाशित हुए है। प्रो. काम्बोज का पूरे सेवाकाल के दौरान विस्तार शिक्षा का सर्वाधिक अनुभव रहा है। वे किसानों की आम समस्याओं, आवश्यकताओं और उनके आर्थिक-सामाजिक स्तर से अच्छी तरह से परिचित है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ सामूहिक रूप से अनुसंधान कार्य और विस्तार गतिविधियों में उनके अनुभव के आधार पर उनके द्वारा की गई कृषि सिफारिशें किसानों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हुई हैं।

यह भी पढ़ें : Online Fraud : चरखी दादरी में ऑनलाइन मंगवाए थे आईफोन, बॉक्स में यह निकला

यह भी पढ़ें : Cold Weather : हरियाणा-पंजाब के कई हिस्सों में सर्दी का सितम जारी

यह भी पढ़ें : Ayodhya Bus Service : हरियाणा के 3 जिलों से चलेंगी अयोध्या के लिए बसें : मूलचंद शर्मा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

5 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

6 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

6 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

6 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

7 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

7 hours ago