होम / कृषि अध्यादेश के पक्ष में 40 गांव के किसान, ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार का समर्थन

कृषि अध्यादेश के पक्ष में 40 गांव के किसान, ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार का समर्थन

• LAST UPDATED : September 17, 2020

उकलाना: जहां एक ओर विपक्षी पार्टियां सरकार द्वारा किसानों के लिए जारी किये गये अध्यादेश का विरोध कर रही है। वही हिसार के लघुसचिवालय  में किसान उत्पादक संघ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनर तले हिसार जिले के करीब 40 गांव के किसानों ने अध्यादेश का समर्थन देते हुए जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और अपील की कि सरकार तीनों अध्यादेश को कानून के रूप में किसानों के बीच में जल्द से जल्द लाएं। ज्ञापन देने से पहले किसानों ने हिसार में  ट्रेक्टर रैली निकाली।

इस दौरान हिसार जिले के रायपुर गांव के किसान सुंदरसिंह ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए पेश किया गए 3 अध्यादेश से किसानों को कोई नुकसान नहीं है।बल्कि इन अध्यादेशों से किसानों को सीधा फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि नए कानून के मुताबिक किसान देश में कहीं भी अपने अनाज को बेच सकते हैं तथा नए अध्यादेशों में अनुबंध खेती के अच्छे नियम बनाकर किसानों को सुरक्षित किया है। वहीं कृषि व्यापार के फलने-फूलने में मदद मिलेगी,आवश्यक वस्तु अधिनियम में छूट दी गई है। सरकार की निगरानी में किसानों से अनाज लिया जाएगा। जिससे किसानों के साथ धोखाधड़ी कम होने की संभावनाएं बनेगी।।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox