प्रदेश की बड़ी खबरें

Pahari Mata Temple Loharu : 400 फुट ऊंचाई पर है पहाड़ी माता देवी का मंदिर, आस्था का है केंद्र

  • 850 साल पुराने मंदिर में माता के दर्शन को विदेशों से भी आते हैं श्रद्धालु

India News, इंडिया न्यूज, Pahari Mata Temple Loharu, भिवानी : लोहारू में पहाड़ी माता देवी मंदिर है जिसकी मान्यता न केवल हरियाणा में है बल्कि देश-विदेश से श्रद्धालु यहां माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। जिस कारण गांव पहाड़ी को एक अलग पहचान मिली हुई है। अगर इस गांव की आबादी की बात करें तो यहां केवल 6500 लोग ही रहते हैं। यह गांव भिवानी से 57 किलोमीटर दूर लोहारू हलके में है।

जानें मंदिर का इतिहास

आपको जानकारी दे दें कि गांव पहाड़ी के पहाड़ पर यह मंदिर स्थित है इसीलिए इसको पहाड़ी माता मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर के इतिहास की बात करें तो यह मंदिर 850 वर्ष पुराना है। इस मंदिर में पांडव अज्ञातवास के दौरान यहां से निकलते समय ठहरे थे। एक उल्लेख के अनुसार दिल्ली के तोमर वंश के राजा पहाड़ी माता की पूजा व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां आते थे। नवरात्रों के दिनों में तो श्रद्धालुओं का हजूम उमड़ता है। दिल्ली, कोलकाता, आसाम, गोवा, बैंगलुरू से छपारिया, सिलीगुड़ी, काजड़िया और नकीपुरिया परिवारों के भक्तजन भी माता के दर्शनों को पहुंचते हैं।

माता के चरणों में धोक लगाने पहुंचते हैं नवविवाहित जोड़े

नवविवाहित जोड़े यहां माता के चरणों में सबसे अधिक धोक लगाने आते हैं। इतना ही नहीं बच्चों के प्रथम मुंडन के लिए भी यहां काफी श्रद्धालु उमड़ते हैं। राजस्थान की सीमा से सटे लोहारू आसपास के क्षेत्र के गांवों में कुलदेवी के रूप में पहाड़ी माता की काफी मान्यता है।

श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 46 धर्मशालाएं

पहाड़ी माता अतिथि सदन के एक कर्मचारी ने बताया कि मंदिर परिसर में ही बाहर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सभी सुख-सुविधाओं से युक्त 46 धर्मशालाएं बनी हुई हैं, जहां पर चाय-पानी, नहाने-धोने और खाने-पीने के लिए सेठ लोगों ने व्यवस्था कर रखी हैं सभी सुविधाएं श्रद्धालुओं को निशुल्क मुहैया कराई जाती है

मंदिर में सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण

वहीं मंदिर के पुजारी पंडित विशंभर ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र के अवसर पर प्रतिवर्ष लाखों लोग मां के चरणों में शीश नवाने आते हैं। मंदिर परिसर 400 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। माता की भव्य प्रतिमा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। ऐसी मान्यता है कि जो श्रद्धालु माता के मन्दिर में सच्चे मन से आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। दूरी की बात करें तो यह मंदिर दिल्ली से भिवानी तक 165 किलोमीटर, हिसार से पहाड़ी 83 किलोमीटर और राजस्थान के पिलानी से 32 किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़ें : Maa Brahmari Devi Temple Barwala : 400 साल पुराने इस मंदिर में जलती है अखंड ज्योति, विदेशों तक है आस्था

यह भी पढ़ें : Devsar Dham Bhiwani : करीब 800 साल पुराना है भिवानी के देवसर धाम का इतिहास

यह भी पढ़ें : Akshay Vat Tree kurukshetra : महाभारत युद्ध का आज भी साक्षी है ज्योतिसर का अक्षय वट वृक्ष

यह भी पढ़ें : Bhadrakali Shaktipeeth Temple : जानें क्या है कुरुक्षेत्र के श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर का इतिहास

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Faridabad के इस गांव की ये..बेटी बनी सिविल जज…राज्य मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

बेटी बिपाशा खटाना ने समाज का नाम रोशन किया : राजेश नागर India News Haryana…

4 mins ago

Kurukshetra Crime News : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक बार फिर हुई दहशत भरी घटना

कुरुक्षेत्र में वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग घटना के बाद पुलिस मौके…

22 mins ago

Union Minister Nitin Gadkari से बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान, इन 12 विषयों को मिली मंजूरी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Union Minister Nitin Gadkari : पिछले 10 सालों में हमारे हरियाणा…

30 mins ago

Goat Milk : डेंगू के चलते बकरी के दूध की बढ़ी मांग…रेट ने छुआ आसमान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Goat Milk : प्रदेश में डेंगू का कहर जारी है और…

59 mins ago

Panipat Crime News : आईटीआई छात्र व उसके दोस्त पर चाकू से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : थाना…

2 hours ago

Non Stop Haryana Non Stop Junoon : रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘ये’ मैराथन…इतने धावकों ने कराया पंजीकरण..सीएम सहित ये हस्तियां करेंगी शिरक़त

मुख्यमंत्री के विशेष ऑफिसर (कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच प्रोग्राम) पंकज नैन ने ली अधिकारियों की…

2 hours ago