होम / Commonwealth Games 2022: हॉकी खिलाड़ी सुरेंदर पालड़ का कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम ढोल नगाड़ों से स्वागत

Commonwealth Games 2022: हॉकी खिलाड़ी सुरेंदर पालड़ का कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम ढोल नगाड़ों से स्वागत

• LAST UPDATED : August 11, 2022

इंडिया न्यूज, Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेल में देश के लिए सिल्वर मेडल लेकर लौटी भारत की टीम में शामिल हरियाणा में कुरूक्षेत्र के खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह पालड का वीरवार को कुरुक्षेत्र पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। शहरवासियों ने फूल माला डालकर उनका स्वागत किया।

Commonwealth Games 2022

सुरेंद्र सिंह अपने निवास स्थान पर जाने से पहले अपने द्रोणाचार्य स्टेडियम पे पहुंचे। यहां पर उनके आने की पहले से ही पूरी तैयारिया की गई थी। स्टेडियम में उनका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ उनको फूल मालाएं पहलाकर किया गया। सुरेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि इस जीत में हमारी टीम के हार्ड वर्क के साथ-साथ देशवासियों की दुआएं भी साथ थी, जिस कारण हम इस मेडल को जीतने में सफल रहे।

हरियाणा सरकार की खिलाड़ियों को लेकर अच्छी पॉलिसी: सुरेंद्र

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार की खिलाड़ियों को लेकर पॉलिसी बहुत अच्छी है। इसी कारण हरियाणा के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर मेडल लाने में सफल रहते हैं। मैं इसका श्रेय राज्य सरकार को देना चाहूंगा।

वहीं इस मौके पर अर्जुन अवॉर्डी डॉ. दलेल सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिसकी वजह हरियाणा सरकार के द्वारा खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाएं हैं। हरियाणा के खिलाड़ी पहले भी अच्छा प्रदर्शन कर मेडल लेकर आए हैं, लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन और बेहतरीन रहा है।

स्वागत के लिए पहुंचे राजनेता

सिल्वर मेडल विजेता सुरेंद्र सिंह के स्वागत के लिए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिजार्पुर, धूमन सिंह किरमच , गुरदयाल सनेहडी भी पहुंचे। इन सब ने सुरेंद्र सिंह को मेडल जीतने पर बधाई दी और उनका स्वागत किया।

Commonwealth Games 2022

यह भी पढ़ें : Ram Rahim Letter From Sunaria Jail : सभी लोग केंद्र के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें : डेरामुखी

यह भी पढ़ें : India Corona Update : भारत में आज आए इतने केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox