India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Kaithal : प्रदेश के जिला कैथल के गांव में आज एक हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। जी हां, जिले के खनोदा गांव के पास निकट हुए हादसे में होमगार्ड जवान की जान चली गई। मृतक की पहचान फरल गांव निवासी मोहन के रूप में हुई। वह ड्यूटी के लिए घर से निकला था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। हादसा होते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
जानकारी के मुताबकि फरल निवासी मोहन की सिविल लाइन थाने में होमगार्ड के पद पर तैनाती थी। आज सुबह जैसे ही वह ड्यूटी के लिए बाइक पर घर से निकला तो गांव खनोदा के पास पीछे से तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक तुरंत मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोग तुरंत घायल मोहन को इलाज के लिए अस्तपाल ले गए जहां होमगार्ड जवान की मौत हो गई। वहीं पुंडरी थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही कार चालक के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
Police Checking: हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी, आचार संहिता के दौरान 10 लाख की जब्ती
25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…
चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Candidate Krishan Lal Panwar : इसराना विधानसभा से भाजपा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…
पूर्व मंत्री अनिल विज ने सभी युवाओं को पार्टी के पटके पहनाते हुए उनका भाजपा…