इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में होमगार्ड के जवान के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि होमगार्ड नशे की दवाई देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता महिला की शिकायत दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कर बताया कि, 2020 में कोरोना काल के दौरान उनकी गली में कोरोना पॉजिटिव का मामला आया था। जिसके कारण आस पास के एरिये को सील कर दिया था। तो इसी दौरान होमगार्ड जवान बलजीत की ड्यूटी उनकी गली में लगी थी। पीड़ित महिला ने बताया कि उस दौरान उन्हे अचानक बुखार आ गया।
होमगार्ड ने उसके घर आकर बताया कि उनमें कोरोना के लक्षण हैं। ऐसे में दवाइयां लेनी पड़ेगी, नहीं तो जान जा सकती है। होमगार्ड बलजीत ने उसे दवाई लाकर दी। दवाई खाने के बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान होमगार्ड बलजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। महिला ने आगे बताया कि होमगार्ड जवान उसे ब्लैकमेल कर 2.50 लाख रुपए ले लिये।
महिला थाना प्रभारी अरूणा ने बताया कि पीड़िता महिला की शिकायत पर आरोपी होमगार्ड बलजीत के खिलाफ धारा 376, 2एन, 384, 450, 506 आईपीसी 66ई के तहत मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। अभी पुलिस की जांच जारी है। बता दें कि, आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…