प्रदेश की बड़ी खबरें

Rohtak Honor Killing : रोहतक के गांव में ऑनर किलिंग, पुलिस को मिली केवल हड्डियां

India News (इंडिया न्यूज), Rohtak Honor Killing, चंडीगढ़ : हरियाणा में रोहतक के एक गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर छिपछिपाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं जैसे ही पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली तो वह तुरंत श्मशानघाट पहुंची लेकिन तब तक शव पूरा जल चुका था, केवल हडि्डयां ही मिली। फिलहाल पुलिस ने पिता व परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर पुलिस पहुंची श्मशानघाट

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी रोहतक के गांव रिठाल नरवाल में एक युवती की संदिग्ध मौत हो गई जिसके बारे में कई कयास लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर तुरंत डीएसपी नरेंद्र कुंडू, सदर थाना प्रभारी हरपाल सिंह और घिलौड़ चौकी प्रभारी मुकेश गांव के श्मशानघाट पहुंचे। जल्ती चिता में शव की केवल अस्थियां ही शेष रह गई थी

प्रारंभिक जांच में यह बात आ रही सामने

पुलिस की प्राथमिक जांच में युवती (20) की शादी अभी हाल ही में फरवरी में ही हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल वालों से न बनने के कारण वह अलग हो गई और बाद में मायके लौट आई। इस बीच परिवार को शक हुआ कि बेटी के किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। पता चलने के बाद ससुरालियों ने भी उससे रिश्ता तोड़ लिया था। बाद में परिजनों ने लोक लाज को देखते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें : Justice Suryakant: महिलाओं की कानून तक पहुंच और कानूनी साक्षरता एक सहानीय और महत्वपूर्ण कदम है: जस्टिस सूर्यकांत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : उम्र छोटी और कारनामे बड़े…, जानिए इतने वर्ल्ड रिकार्ड कर लिए अपने नाम

किक बॉक्सिंग में 3 मिनट में 1105 पंचिंग मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड India News…

15 mins ago

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान…

32 mins ago

Baba Siddique Murder Case : हरियाणा के एक और आरोपी का नाम जुड़ा, … यह लगा बड़ा आरोप, अरेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ने पूरे…

37 mins ago

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने…

52 mins ago