प्रदेश की बड़ी खबरें

Honoring of Arjuna Awarded Players : अर्जुन अवाॅर्डी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

  • गांव स्तर पर खेल आधारभूत ढांचा किया जाएगा मजबूत : मनोहर लाल

  • सीएम ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों से मांगे सुझाव

  • खिलाड़ी बोले-हरियाणा की खेल नीति से प्रोत्साहित युवा देख रहा खेलों में भविष्य

India News (इंडिया न्यूज़), Honoring of Arjuna Awarded Players, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अर्जुन अवाॅर्ड से पुरस्कृत प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी व कोच मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने आए थे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के तहत अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित सुनील कुमार (कुश्ती), अंतिम पंघाल (कुश्ती) व दीक्षा डागर (गोल्फ) को बधाई दी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन खिलाड़ियों से सुझाव मांगे कि किस प्रकार से हरियाणा में खेलों को और बढ़ावा दिया जा सकता है। इस पर खिलाड़ियों ने हरियाणा की खेल नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल नीति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और युवा वर्ग व बच्चे इस खेल नीति से प्रभावित होकर खेलों की ओर आकर्षित हुए हैं। प्रदेश के गांवों में युवा अब खेलों में भविष्य बनाने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।

मेडल विजेताओं को सबसे अधिक कैश अवाॅर्ड दे रहा हरियाणा

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से विचार सांझा करते हुए कहा कि देश में मेडल विजेताओं को सबसे अधिक कैश अवाॅर्ड हरियाणा में दिए जा रहे है। खिलाड़ी प्रदेश में खेलों की बेहतरी के लिए जो भी अच्छे सुझाव देंगे, उन्हें सरकार लागू करेगी। मनोहर लाल ने कहा कि हमें उस समय दिल से खुशी होती है, जब हरियाणा के खिलाड़ी विदेश की धरती पर मेडल जीतकर तिरंगा फहराते हैं। तिरंगा फहराने के साथ जब राष्ट्रगान बजता है तो वह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का क्षण होता है। उन्होंने कहा कि हालांकि आबादी के हिसाब से हरियाणा छोटा राज्य है, इसके बावजूद ओलम्पिक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हरियाणा सबसे अधिक पदक हासिल करने वाला प्रदेश है। हरियाणा की खेल नीति खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दे रही है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में इसके और अच्छे परिणाम आएंगे।

खिलाड़ियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला खेल अधिकारियों के माध्यम से गांवों में खेल के सामान की आवश्यकता के बारे में जानकारी मांगी गई है। वहां से डिमांड आने के बाद ग्राम पंचायतों के माध्यम से खेलों का सामान उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हरियाणा में अब गांव-गांव तक खेल आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा, ताकि युवाओं की खेल प्रतिभाओं को बचपन से तराशा जा सके। लोकप्रिय खेलों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए स्पेशलाइज्ड हाई पावर परफॉर्मेंस सेंटर खोलने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही हैं।

खिलाड़ी बोले- हरियाणा की खेल नीति देश में श्रेष्ठ

इस मौके पर मुख्यमंत्री से मिलने आए अर्जुन अवाॅर्डी सुनील कुमार व अंतिम पंघाल ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति से खेलों को बढ़ावा मिला है, विशेषकर कुश्ती में हरियाणा ने अलग मुकाम हासिल किया है। प्रतियोगिता चाहे कोई भी हो, हरियाणा के पहलवान पदक लेकर लौट रहे हैं।

खिलाड़ियों के दल के साथ आए पूर्व में अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित रहे योगेश्वर दत्त ने कहा कि खेलों की दृष्टि से हरियाणा समृद्ध राज्य है। कुश्ती को प्रदेश में और अधिक बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के समझ सुझाव भी दिए गए है। प्रदेश में 2008 के बाद कुश्ती ऊंचाइयों पर पहुंची है। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुलाकात के दौरान आज भी मुख्यमंत्री ने सुझाव मांगे थे। मुख्यमंत्री का नजरिया गांव स्तर से होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देने का है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, खेल विभाग के उप-निदेशक गिर्राज सिंह, अर्जुन अवाॅर्डी कोच रोहताश दहिया, द्रोणाचार्य अवाॅर्डी कोच महावीर सिंह, अर्जुन अवाॅर्डी सुनील कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अनिल कुमार, ध्यानचंद अवार्डी कुलदीप मलिक, ओलंपिक रेफरी अशोक कुमार, अर्जुन अवाॅर्डी अंशुल मलिक, अर्जुन अवाॅर्डी सरिता मोर, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रीतिका, श्वेता व विशाल कालीरमन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Hisar Airport से चंडीगढ़, दिल्ली समेत 6 जगहों के लिए उड़ेंगे विमान : दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir Weather : कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, बर्फबारी का इंतजार

यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन इन चीजों पर बैन

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Hisar: नगर निगम की महिला के साथ हुई मारपीट, सड़कों पर उतरे कर्मचारी, आक्रोशित होकर किया प्रदर्शन

हरियाणा के हिसार में महिला कर्मचारी कीमारपीट का मामला सामने आ रहा है। दरअसल, हिसार…

5 seconds ago

Haryana Crime: हरियाणा की लड़की प्रेमी के साथ पहुंची OYO होटल, वहां पहुंचे विधायक, फिर…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक नाबालिग लड़की अपने…

17 mins ago

Bhupinder Hooda Statement: ‘मैं 6 बार सदस्य रहा हूं, लेकिन…, प्रोटेम स्पीकर के पद को लेकर क्यों भड़के हुड्डा?

हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद से अब तक कांग्रेस बौखलाई हुई है। जीत…

22 mins ago

Vinesh Phogat: ‘खिलाड़ी हूं और रहना चाहती हूं’, पहली बार विधानसभा पहुंची विनेश फोगाट ने भरी हुंकार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vinesh Phogat: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस…

35 mins ago

Shakti Rani Sharma: हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र हुआ समाप्त, शक्ति रानी शर्मा ने ली शपथ

हरियाणा विधानसभा में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज कर विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दिया…

39 mins ago