होम / Commonwealth Games 2022: पूर्व CM हुड्डा ने राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

Commonwealth Games 2022: पूर्व CM हुड्डा ने राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

• LAST UPDATED : August 7, 2022

इंडिया न्यूज़, Commonwealth Games 2022: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एव नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बर्मिघम में चल रही राष्ट्रमंडल खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। हुड्डा शनिवार के दिन जिले के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे।

इसके साथ ही वे डीएसपी प्रदीप खत्री द्वारा वर्ल्ड पुलिस गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर गांव इस्माईला में हुए सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और योगा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले योगाचार्य वरुण आर्य के लिए पाकसमा गांव स्थित उनके आवास पर करवाए गए श्रावणी हवन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

Commonwealth Games 2022

राष्ट्रमंडल में खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के द्वारा किए जा रहे शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व सीएम ने तारिफ करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतकर विदेश में सम्मान अपने देश का सम्मान बढ़ा रहे है। एक हरियाणवी होने के नाते जब हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतते पर डबल खुशी होती है।

खिलाड़ियों के मान-सम्मान में नही छोड़नी चाहिए कमी: हुड्डा 

हर बार की तरह इस बार भी देश के लिए पदक हरियाणा के युवा सबसे ज्यादा लेकर आए है। ऐसे में सरकार को खिलाड़ियों के मान-सम्मान में किसी प्रकार की कमी नही छोड़नी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान पदक लाओ, पद पाओ के तहत विजेता खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी पद पर नियुक्ति देने की नीति को पुन: बहाल करने की मांग की।

अग्निपथ योजना के खिलाफ बोले हुड्डा

Commonwealth Games 2022

पूर्व सीएम हुड्डा ने एकबार फिर अग्निपथ योजना के खिलाफ कहा कि इसको वापिस ले लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना से युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होगा। महंगाई और बेरोजगारी पर पूछे गए सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि इन मुद्दों को उठाना विपक्ष की जिम्मेदारी है। सड़क पर धरना-प्रदर्शन करने के बाद अब इन मुद्दों को विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। मॉनसून सत्र के दौरान महंगाई व बरोजगारी के साथ कानून व्यवस्था की खस्ता हालत, बढ़ते भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, जलभराव समेत तमाम मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Commonwealth Games 2022

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेल में हरियाणा का जलवा, 9वें दिन कुश्ती में 6 पदक, 1 बॉक्सिंग में जीता

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox